हाथों में बनी ये रेखाएं बना देती हैं मालामाल, नहीं होती कभी पैसों की तंगी

Published : Jul 15, 2025, 06:10 PM ISTUpdated : Jul 15, 2025, 08:43 PM IST
Representative image

सार

Hast Rekha Shastra: हमारे हाथों की रेखाएं काफी कुछ बताती है। कुछ लोगों के हाथों में ऐसी भाग्य और धन की रेखाएं मौजूद होती हैं, जो कि किस्मत बदलने के लिए काफी होती है। आइए जानते हैं हाथों में कहां बनी होती हैं वो लकीरें। 

Hast Rekha Shastra: किसी भी इंसान के हाथों की लकीरें भी काफी कुछ कह जाती है। हाथों की कुछ लकीरें ऐसी होती हैं, जो कि आने वाले भविष्य की ओर हमें संकेत करती हैं। जिन लोगों की धन से जुड़ी हाथों की लकीरें मजबूत होती है तो उन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कौन सी रेखा देती है हाथ में धन का संकेत?

कौन सी रेखा हाथ में धन का देती है संकेत?

आमतौर पर धन रेखा हथेली के बीचों-बीच मौजूद होती है। पुरुषों में बाएं हाथ की वित्त रेखा को देखा जाता है। वहीं, महिलाओं की दाएं हाथ की धन रेखा को पढ़ा जाता है। जिनके हाथों में ये रेखा होती है उन्हें धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।

भाग्य रेखा

भाग्य रेखा की शुरुआत गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत से होती है। ये रेखा काफी लंबी और डार्क नजर आती है। जोकि हमारे जीवन में भाग्य की भूमिका को दर्शाती है। जिन लोगों के हाथों में ये लकीरें होती हैं, उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ऐसे लोगों की किस्मत उनका साथ खूब देती है।

ऐसे धन रेखा वाले को होता है नुकसान!

वहीं, जिन लोगों के हाथ में धन की रेखा सीधी नहीं होती या फिर तेड़ी-मेड़ी होती है, उन्हें धन के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, जिन लोगों के हाथों में धन की रेखा बीच-बीच में अधूरी होती है, उनके पास पैसों की हमेशा कमी पाई जाती है।

बेहद ही शुभ मानी जाती है ऐसी भाग्य रेखा

जिन व्यक्ति के हाथों की भाग्य रेखा मणिबंध से होती हुई शनि पर्वत तक जाती है। शादी के बाद वो व्यक्ति बहुत ही धनवान बन जाता है। उनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। वो जीवन में हमेशा सुखी रहते हैं। वहीं, किसी व्यक्ति की हाथ रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर दो हिस्सों में बांट जाए तो वो काफी दानी और परोपकारी स्वभाव का होता है। साथ उसे बड़े पद और सम्मान की प्राप्ति होती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम