HastRekha: हथेली में M का निशान शुभ या अशुभ? 5 बातें, जो इन्हें देती है खास पहचान

Published : Nov 17, 2025, 04:13 PM IST

HastRekha: हर व्यक्ति की हथेली में रेखाओं से अलग-अलग चिह्न बनते हैं। इनमें से कुछ चिह्न शुभ होते हैं जो कुछ अशुभ। इन्हें देखकर व्यक्ति के भविष्य और नेचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जानें हथेली में M का निशान किस बात का संकेत है?

PREV
16
हथेली पर M का निशान

M Mark On The Palm: हिंदू धर्म में भविष्य जानने की अनेक विधाएं हैं, हस्तरेखा भी इनमें से एक है। हस्तरेखा यानी हथेली की रेखाओं को देखकर भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कुछ लोगों की हथेलियों में रेखाओं के कुछ चिह्न भी बनते हैं। इनमें M अक्षर का चिह्न भी शामिल है। हस्त रेखा के विद्वानों का मानना है कि जिस व्यक्ति की हथेली में M का चिह्न होता है वे बहुत किस्मत वाले होते हैं। आगे जानिए हथेली में M अक्षर का चिह्न हो तो व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर कैसा होता है…

26
सफल लीडर होते हैं ऐसे लोग

जिस व्यक्ति की हथेली में स्पष्ट रूप से M अक्षर का चिह्न दिखाई देता है, उनकी मानसिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। ऐसे लोग बड़े और सफल लीडर बनते हैं। ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। राजनीति में भी इनके पास बड़ा पद होता है और ये लंबे समय तक इस पद पर बने रहते हैं।

36
अद्भुत होती है इनकी कल्पना शक्ति

जिन लोगों की हथेली में M अक्षर का चिह्न होता है, उनकी कल्पना शक्ति बहुत ही उच्च होती है। यानी उनमें सोचने समझने की अद्भुत क्षमता होती है जिसके चलते ये लोग कला के क्षेत्र में भी नाम कमा सकते हैं। ऐसे लोग प्रसिद्ध चित्रकार, संगीतकार या गीतकार भी हो सकते हैं।

46
नेम-फेम दोनों होता है इनके पास

हथेली में M का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति के नाम नेम और फेम दोनों होता है यानी ये लोग काफी फेमस होते हैं और इनके पास पैसों की भी कोई कमी नहीं होती। इनके बोलने की क्षमता और कला से पैसा इनकी ओर खींचा चला आता है। ये इस पैसों का उपभोग भी करते हैं यानी ये खर्चीले किस्म के होते हैं।

56
प्रेम विवाह के बनते हैं योग

M का निशान जिसकी हथेली में बनता है, ऐसे लोगों के प्रेम विवाह होने की संभावना सबसे अधिक होती है। ये जिससे भी प्रेम करते हैं, पूरे मन से करते हैं जिसके चलते इनका वैवाहिक जीवन भी काफी खुशहाल रहता है। इनका साथी भी इन्हें काफी सुदंर और समझदार होता है।

66
चुनौती को करते हैं स्वीकार

इनके जीवन में जब भी को परेशानी आती है तो ये उससे घबराते नहीं है बल्कि डंटकर उसका सामना करते हैं। ये अपने जीवन की हर चुनौती को स्वीकार करते हैं जब तक उसे पार नहीं करते चैन से नहीं बैठते। यही कारण है कि छोटे होते हुए ये परिवार की मुखिया के रूप में पहचाने जाते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories