Janmashtami: जन्माष्टमी पर घर लाएं ये 5 चीजें, लड्डू गोपाल की बरसेगी कृपा-घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Aug 01, 2025, 11:46 AM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 12:54 PM IST
Janmashtami Special

सार

Janmashtami 2025: 16 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन हर घर-मंदिर में इस त्योहार की धूम देखने को मिलेगी। इस दिन आप अपने घर पर 5 चीजें ऐसी लेकर आएं, जिनके चलते भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है।

Janmashtami Shopping: अगस्त के महीने में कई सारे त्योहार पड़ते हैं, उन्हीं में से एक है जन्माष्टमी का त्योहार। पंचांग के मुताबिक हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल यानी श्री कृष्ण की पूजा धूमधाम से की जाती है। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा करतें हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। इस दिन कुछ चीजें ऐसे होती हैं, जिन्हें घर लाने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपको मिलता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां।

वैजयंती माला

जन्माष्टमी के दिन आप घर में वैजयंती माला लाएं और उसे भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें। जिन लोगों को धन से संबंधित परेशानी होती है वो ये उपाय कर सकते हैं।

तुलसी का पौधा

भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय होती है। इसीलिए उनके हर भोग में तुलसी जी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी वाले दिन आप तुलसी का पौधा अपने घर ला सकते हैं। आप शुक्रवार या फिर गुरुवार को तुलसी का पौधा अपने घर जरूर लगाएं।

बांसुरी और मोरपंख

आप जन्माष्टमी वाले दिन अपने घर पर बांसुरी या फिर मोरपंख ला सकते हैं। मोरपंख से घर में कालसर्प दोष खत्म होता है। साथ ही बांसुरी से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख भगवान श्री कृष्ण को सबसे प्रिय माना जाता है। अगर आप जन्माष्टमी वाले दिन इसे खरीदते हैं तो इससे आपके घर में खुशहाली आएगी। आप इस शंख से कान्हा जी का अभिषेक करें।

श्री कृष्ण की मूर्ति

जन्माष्टमी वाले दिन आप अष्टधातु से बनी श्री कृष्ण की मूर्ति भी घर ला सकते हैं। इनके घर में कदम रखने से ही आपके सारे दुख दूर हो सकते हैं।

जन्माष्टमी पूजा विधि

भगवान श्री कृष्ण की पूजा के लिए आप सबसे पहले एक कलश रखें और उस पर घी का दीपक जलाएं। धूप बत्ती और कपूर को भी साथ में जलाकर रखें। भगवान को कुमकुम, चंदन, केसर आदि का तिलक लगाएं। उन पर चावल, गुलाल, हल्दी आदि चढ़ाएं। साथ ही सुंदर आभूषण उन्हें पहनाएं। पान के पत्ते पर सुपारी रखकर उन्हें अर्पित करें। फूलों की माला उन्हें पहनाएं, चाहें तो तुलसी की माला भी पहना सकते हैं।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स