Aaj Ka Panchang 9 मार्च 2023: आज हस्त नक्षत्र होने से दिन भर रहेगा राक्षस योग, जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Mar 09, 2023, 05:30 AM IST
Panchang 9 march 2023

सार

9 मार्च, गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:33 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। पंचांग में इन सभी दिनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाता है। वर्तमान समय में देश में लगभग 30 प्रकार के पंचांग प्रचलित हैं। जिन ज्योतिष ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति के अनुसार रखा जाता है। आगे आज के पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 March 2023)
9 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को हस्त नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

9 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 09 8:13 PM
चन्द्रास्त - Mar 10 8:17 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM

9 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:45 AM – 8:13 AM
कुलिक - 9:41 AM – 11:09 AM
दुर्मुहूर्त - 10:40 AM – 11:27 AM और 03:21 PM – 04:08 PM
वर्ज्यम् - 02:21 PM – 04:02 PM

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम