19 या 20 अगस्त 2024, कब है रक्षाबंधन? नोट करें सही डेट, भद्रा और शुभ मुहूर्त

Published : Jun 29, 2024, 03:07 PM ISTUpdated : Aug 12, 2024, 12:34 PM IST
Rakshabandhan-2024-date

सार

Rakshabandhan 2024 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल ये त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार अगस्त 2024 में मनाया जाएगा। जानिए कब है इसकी सही डेट? 

Rakshabandhan 2024 Details In Hindi: हर साल श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है।इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना करती है, वहीं भाई अपनी बहन को उम्र भर सुरक्षा का वादा करता है। इस बार रक्षा बंधन का पर्व अगस्त 2024 में मनाया जाएगा। आगे जानिए रक्षाबंधन 2024 की सही डेट, भद्रा का समय और शुभ मुहूर्त…

कब है रक्षाबंधन 2024? (Rakshabandhan 2024 Date) 
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त, सोमवार की तड़के 03 बजकर 05 मिनिट से शुरू होगी, जो रात 11 बजकर 55 मिनिट तक रहेगी। चूंकि श्रावण पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 19 अगस्त, सोमवार को होगा, इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सोमवार होने से इस पर्व का महत्व और भी अधिक हो गया है।

कब से कब तक रहेगी भद्रा? (Rakshabandhan 2024 Bhadra Timing) 
रक्षाबंधन पर भद्रा का ध्यान विशेष तौर पर रखा जाता है। भद्रा के दौरान भाई की कलाई पर राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्रा का ही एक नाम विष्टि भी है। इस बार भद्रा की शुरूआत 19 अगस्त की रात 03 बजकर 05 मिनिट से होगी, जो दोपहर 01 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। यानी दोपहर 01:32 के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाना शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त (Rakshabandhan 2024 Shubh Muhurat) 
मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में यदि भाई की कलाई पर राखी बांधी जाए तो इसका सकारात्मक फल प्राप्त होता है। 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- - दोपहर 01:43 से 04:20 तक - शाम 06:56 से 09:08 तक - दोपहर 02:02 से शाम 05:18 तक - शाम 05:18 से रात 08:18 तक


ये भी पढ़ें-

धर्म परिवर्तन करने वालों के बारे में क्या बोलें प्रेमानंद महाराज?


Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ मंदिर का ध्वज रोज क्यों बदला जाता है, क्या है इस परंपरा से जुड़ा रहस्य?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम