किस त्योहार पर होगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?

Published : Jan 03, 2025, 01:29 PM IST
2025-first-chandra-grahan

सार

Chandra Grahan 2025 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर साल 2-3 बार चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इनमें से कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देते हैं और कुछ नहीं। साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण होली पर होगा, जानें क्या ये भारत में दिखाई देगा। 

First Luner Eclipse 2025 Details in Hindi: हिंदू धर्म में और ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण मार्च में होली पर होगा। होली चंद्र ग्रहण का संयोग होने से लोगों के मन में इसे लेकर कईं सवाल हैं, जैसे क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। क्या इसका सूतक मान्य होगा और क्या होली पूजन पर भी इसका असर होगा। जानें इन सभी सवालों के जवाब…

होली पर होगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होगा, जो 14 मार्च, शुक्रवार को रहेगी। इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा।

क्या भारत में दिखेगा ये चंद्रग्रहण?

14 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण सुबह 10:39 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 02:18 तक रहेगा। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। जहां-जहां ये ग्रहण दिखेगा, सिर्फ वहीं इसका महत्व माना जाएगा।

क्या होलिका दहन पर होगा इसका असर?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि मान्य नहीं होगा। साथ ही होलिका पूजन और दहन पर भी इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 6 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा, जो सिर्फ उन्हीं स्थानों पर माना जाएगा, जहां ये दिखाई देगा।

होलिका पूजन पर असर क्यों नहीं?

ज्योतिषियों के अनुसार, भारत में होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार की शाम को होगा, जबकि विदेश में चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। जिसके कारण भारत में होलिका पूजन और दहन पर इसका कोई भी अशुभ प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2025: कब है मकर संक्रांति, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त


MahaKumbh 2025: निरंजनी से निर्वाणी अखाड़ा तक...जानें 13 अखाड़ों के नाम


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम