Chandra Grahan September 2025 Date: सितंबर 2025 में चंद्र ग्रहण होने वाला है, जो भारत में दिखाई देगा। पिछले सालों में होने वाले कईं चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते सितंबर में होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है।
Chandra Grahan September 2025 Details: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो हर साल में 1 या 2 बार होती है। लेकिन इसे पूरी दुनिया में एक साथ नहीं देखा जा सकता है। कुछ देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देता है तो कुछ देशों में नहीं। पिछले कुछ सालों में हुआ एक भी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया और अब सितंबर में होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके कारण इस ग्रहण का महत्व काफी अधिक माना जा रहा है। भारत में दिखाई देने से इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। आगे जानिए भारत में पिछली बार चंद्र ग्रहण कब दिखाई दिया था और अब कब दिखाई देगा…
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण होने के बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस तरह 14 दिन में 2 ग्रहण का संयोग बनेगा।
25
कितने साल बाद भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार पिछला चंद्र ग्रहण जो भारत में दिखाई दिया था, वो 29 अक्टूबर 2023 को हुआ था। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व था यानी आश्विन मास की पूर्णिमा पर ये चंद्र ग्रहण हुआ था। इसके बाद 2024 में 2 चंद्र ग्रहण और 2025 में एक चंद्र ग्रहण अभी तक हो चुका है। लेकिन ये तीनों ही चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं दिए।
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। काफी समय के बाद कोई चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके चलते इसका काफी अधिक महत्व माना जा रहा है। भारत में दिखाई देने के चलते इसका धार्मिक महत्व यानी सूतक भी यहां माना जाएगा। ये चंद्र ग्रहण श्राद्ध पक्ष के पहले दिन होगा। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बहुत दुर्लभ माना गया है।
45
सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण की टाइमिंग
7 सितंबर, रविवार को होने वाला ये चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान चंद्र ग्रहण को टेलीस्कोप के जरिए आसानी से देखा जा सकता है। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई देगा।
55
सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण सूतक का समय
विद्वानों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक 7 सितंबर, रविवार की दोपहर 12 बजकर 57 मिनिट से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। सूतक के दौरान लोग खाने-पीने से बचें। गर्भवती महिलाएं घर से न निकलें और धारदार चीजों का उपयोग न करें। खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखें। सोएं नहीं, भगवान के मंत्रों का जाप करें।