Ashadh Gupt Navratri 2024: क्यों खास है आषाढ़ मास की ‘गुप्त नवरात्रि’? जानें इससे जुड़े 5 रहस्य

Published : Jul 01, 2024, 11:18 AM IST
aashad gupt navratri 2024

सार

Ashadh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में देवी की आराधना के लिए नवरात्रि पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। एक साल में कुल 4 बार नवरात्रि मनाने का विधान है। इनमें से 2 प्रकट नवरात्रि होती है और 2 गुप्त। 

Kab Se Shuru Hogi Ashadh Gupt Navratri 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इनमें से 2 प्रकट नवरात्रि होती है और 2 गुप्त। प्रकट नवरात्रि चैत्र और आश्विन मास में मनाई जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ मास में। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का पर्व जुलाई 2024 में मनाया जाएगा। गुप्त नवरात्रि से जुड़े कईं रहस्य हैं तो इसे और भी खास बनाते हैं। आगे जानिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि से जुड़ी खास बातें…

कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024?
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 जुलाई, शनिवार से शुरू होगा, जो 15 जुलाई, सोमवार तक मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार 2 दिन चतुर्थी तिथि होने से ये पर्व 9 नहीं बल्कि 10 दिनों का रहेगा।

जानें आषाढ़ गुप्त नवरात्रि से जुड़े 5 रहस्य…
1. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी के विभिन्न रूपों के अलावा 10 महाविद्याओं की पूजा भी की जाती है, जिनमें मां पीतांबरा, ललिता, काली आदि प्रमुख हैं। इन महाविद्याओं की पूजा और साधना करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।
2. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में तामसिक पद्धति से पूजा करने का विधान है। इस पद्धति में पंच मकार भी शामिल है। पंच मकार से अर्थ है- मद्य ( शराब ), मांस ( मांस ), मत्स्य ( मछली ), मुद्रा (अनाज), और मैथुन ( संभोग)।
3. गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक लोग शिवजी की संहारकर्ता शक्तियों की पूजा विशेष रूप से करते हैं, इनमें भूत-प्रेत, डाकिनी-शाकिनी, कर्ण पिशाचिनी आदि प्रमुख हैं।
4. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान देश भर के सिद्ध श्मशानों में तांत्रिक इकट्ठा होते हैं और विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से अलग-अलग शक्तियों को अपने अधीन करने का प्रयास करते हैं।
5. गुप्त नवरात्रि के दौरान तंत्र-मंत्र सिद्धि के प्रसिद्ध मंदिर जैसे कामाख्या, तारापीठ, बगलामुखी मंदिर आदि में भी विशेष पूजा-अनुष्ठान आदि किए जाते हैं।


ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2024: भगवान जगन्नाथ की आंखों पर पलकें क्यों नहीं बनाई जाती?


Kab Hai Rakshabandhan 2024: कब है रक्षाबंधन 19 या 20 अगस्त? नोट करें सही डेट, भद्रा और शुभ मुहूर्त का समय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम