क्यों अलग-अलग होता है दिन और रात में जन्में लोगों का नेचर? जानें इनसे जुड़ी खास बातें

Published : Apr 24, 2025, 03:49 PM IST
nature-of-people-born-in-day-and-night

सार

Nature of people born during day and night: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में जन्म लेने वाले और दिन में जन्म लेने वाले लोगों के नेचर में काफी अंतर होता है। ये अंतर समझने के लिए हमें इन लोगों के स्वभाव के बारे में गंभीरता से विचार करना पड़ता है। 

Nature of people born during day and night: ज्योतिष शास्त्र में लोगों के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी अनेक बातें बताई गई हैं। उसमें ये भी लिखा है कि दिन और रात में जन्म लेने वाले लोगों के नेचर में काफी असमानताएं देखने को मिलती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक रात में जन्मे लोग ज्यादा जोखिम लेते है, वहीं दिन में जन्म लेने वाले लोग काम के प्रति ज्यादा ईमानदार होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए दिन में जन्मे और रात में जन्म लेने वालों का स्वभाव अलग क्यों होता है और इनमें से असमानताएं होती हैं…

क्यों अलग-अलग होता है दिन और रात में जन्में लोगों का नेचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में जन्में लोगों में तामसिक प्रवृत्ति ज्यादा होती है रात निगेटिव एनर्जी का प्रतीक है। ऐसे लोग आमतौर पर काफी क्रूर स्वभाव के होते हैं और जोखिम लेने में बिल्कुल भी नहीं सोचते। इसके विपरीत दोपहर में जन्म लेने वाले लोगों में राजसिक प्रवृत्ति अधिक होती है। ये ज्यादा आराम पसंद नहीं करते और हर काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं।

ऐसा होता है दिन में जन्में लोगों का स्वभाव

1. जिन लोगों का जन्म दिन में होता है, वे अपेक्षाकृत कम साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे कामों से बचते हैं। छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाना इनका स्वभाव होता है।
2. सेहत के में मामले में दिन में जन्मे लोग काफी भाग्यशाली रहते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हालांकि छोटी-मोटी समस्या इनकी सेहत में बनी रहती है कोई बड़ा रोग परेशान नहीं करता।
3. दिन में जन्मे लोग किसी भी काम में आलस्य नहीं करते हैं और हर काम बहुत ही ईमानदारी से करना पसंद करते हैं। ये लोग भावुक भी होते हैं, तुरंत किसी की मदद को तैयार हो जाते हैं।
4. दिन में जन्में लोग दूसरों की परेशानियां बिल्कुल नहीं देख पाते हैं ये बहुत कम क्रोध करते हैं। अगर किसी बात पर इन्हें गुस्सा आ भी जाए तो वो बहुत ही जल्दी शांत भी हो जाता है।
5. दिन में जन्म लेने वाले लोगों को घर-परिवार और समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। अपने कर्मों पर ज्याद भरोसा करते हैं और भाग्य पर कम।
6. दिन में जन्में लोग अपने जीवन साथी के प्रति हमेशा ईमानदार रहते हैं और सभी के सुख का ध्यान रखते हैं।

ऐसा होता है रात में जन्में लोगों का स्वभाव

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म रात में होता है, उनकी कुंडली में अक्सर गुरु और राहू ग्रह मजबूत स्थिति में होता है जिसके कारण इनके पास पैसों की कमी नहीं रहती।
2. रात में जन्में लोगों का स्वभाव आलोचक होता है यानी ये लोग छोटी-छोटी बातों पर लोगों को बुराई करने लगते हैं, इनके इसी अवगुण की वजह से इनके बहुत कम दोस्त होते हैं।
3. इनके दोस्तों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जितने भी दोस्त होते हैं बहुत ही खास होते हैं। ये दोस्ती के अपने जीवन के अंत तक निभाते हैं और दोस्त के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाते हैं।
4. इनमें ज्यादा आत्मविश्वास होता है। इस कारण ये सार्वजनिक जगहों पर अपनी बात खुल कर रख पाते हैं। ये किसी भी समस्या को जल्दी भाप लेते हैं और तुरंत उसे खत्म करने में लग जाते हैं।
5. रात में जन्में लोगों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक काफी अधिक होती है इसलिए ये टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाते हैं। ये लोग जोखिम लेने में बिल्कुल नहीं घबराते।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम