Mesh Rashi Ke Upay: मेष राशि के स्वामी कौन हैं, गुड लक के लिए ये कौन-से उपाय करें?

Published : Jun 06, 2025, 05:37 PM IST
Mesh Rashi people nature

सार

Mesh Rashi Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं, इनमें से सबसे पहली राशि है मेष। इस राशि राशि का प्रतीक मेढ़ा है जो संघर्ष का परिचायक है। इस राशि वाले लोगों में कई विशेषताएं होती हैं जो इन्हें और से खास बनाती हैं।

Remedies for Aries Zodiac in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में सभी गणनाएं राशि के आधार पर की जाती हैं। सभी 9 ग्रह इन 12 राशियों में निरंतर घूमते रहते हैं। लोगों के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में भी इन राशियों से जाना जा सकता है। राशि चक्र की पहली राशि है मेष जिसका चिह्न है मेढ़ा, जो हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहता है, इसलिए इस राशि को संघर्ष की राशि कहते हैं। आगे जानिए मेष राशि का स्वामी कौन-सा ग्रह है, इस राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है और गुड लक के लिए इन्हें कौन-से उपाय करने चाहिए…

कौन हैं मेष राशि का स्वामी?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगलदेव का स्वभाव उग्र है जिसके चलते इस राशि के लोग भी क्रोधी स्वभाव के होते हैं। जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षरों से शुरू होता है, उनकी राशि मेष ही होती है। ये अग्नि तत्व की राशि है और पूर्व दिशा से संबंधित है। मेष राशि के अन्तर्गत अश्विनी नक्षत्र के चारों चरण और कृत्तिका का प्रथम चरण आते हैं।

कैसा होता है मेष राशि वालों का स्वभाव?

1. इस राशि के लोग दिखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव गुस्सैल होता है। ये किसी के दबाव में नहीं आते।
2. ये जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। ये कईं बार धोखे का शिकार भी हो जाते हैं।
3. ये अपना अपमान जल्दी भूलते नहीं, सालों तक मन में दबा के रखते हैं। मौका आने पर गिन-गिनकर बदला लेते हैं।
4. ये काफी जिद्दी भी होते हैं। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं या फिर पुलिस या सेना में होते हैं।
5. ये दूसरों को अपनी बात मानने के लिए मजबूर कर देते हैं, इसिलए लोग इनसे दूर रहना पसंद करते हैं।

मेष राशि वाले गुड लक के लिए करें ये उपाय

1. इस राशि के लोगों को हनुमानजी की पूजा हर मंगलवार को करनी चाहिए, साथ ही सिंदूर से चोला भी चढ़ाना चाहिए।
2. राशि स्वामी मंगल की पूजा करें, मंत्रों का जाप करें और इससे संबंधित चीजों का दान करें।
3. घर में मंगल यंत्र की स्थापना कर रोज इसकी पूजा करें। इससे जल्दी ही इनकी किस्मत चमक सकती है।
4. इस राशि के लोगों को हर मंगलवार को उपवास रखना चाहिए, जिससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
5. किसी योग्य विद्वान से पूछकर मंगल का रत्न मूंगा धारण करें। इससे इनकी तरक्की हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम