Aaj Ka Panchang 1 अक्टूबर 2025: आज नवरात्रि का कौन-सा दिन है? जानें तिथि, मुहूर्त, दिशा शूल

Published : Sep 30, 2025, 09:31 AM IST
Aaj Ka Panchang 1 अक्टूबर 2025

सार

Aaj Ka Panchang 1 अक्टूबर 2025: 1 अक्टूबर, बुधवार को शारदीय नवरात्रि का समापन होगा। इस दिन उदया तिथि नवमी होने से देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। बुधवार को श्रीवत्स, वज्र, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
नवरात्रि व्रत का पारण कब है 1 या 2 अक्टूबर? जानिए शुभ मुहूर्त

1 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों के लिए अलग-अलग फल देने वाली रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Jawara Visarjan 2025 Date: कब करें दुर्गा प्रतिमा और जवारों का विसर्जन? जानें मंत्र, मुहूर्त और विधि

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 16 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 01 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

1 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Oct 01 2:20 PM
चन्द्रास्त - Oct 02 1:11 AM

1 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (1 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:22 से 07:50 तक
सुबह 07:50 से 09:19 तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:16 तक
सुबह 03:13 से शाम 04:42 तक
शाम 04:42 से 06:10 तक

1 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:50 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:16 PM
दुर्मुहूर्त - 11:52 AM – 12:40 PM
वर्ज्यम् - 04:28 PM – 06:08 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम