नोट करें दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार?

Published : Sep 26, 2024, 10:10 AM IST
October-2024-festival-calendar

सार

October 2024 Festival calendar: साल 2024 के दसवे महीने अक्टूबर में कईं सबसे बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें नवरात्रि, दशहरा करवा चौथ, शरद पूर्णिमा और दीपावली आदि प्रमुख हैं। 

October 2024 Festival List: साल 2024 का दसवां महीना अक्टूबर इस बार बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सबसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना बहुत ही खास रहेगा। इस महीने में पितृमोक्ष अमावस्या, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ के अलावा दीपावली उत्सव भी मनाया जाएगा। अक्टूबर का ये महीना हिंदू पंचांग के आश्विन और कार्तिक मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए अक्टूबर 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट…

जानें अक्टूबर 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details of festivals of October 2024)
1 अक्टूबर, मंगलवार- श्राद्ध पक्ष चतुर्दशी
2 अक्टूबर, बुधवार- पितृ मोक्ष अमावस्या
3 अक्टूबर, गुरुवार- शारदीय नवरात्रि शुरू, घट स्थापना
6 अक्टूबर, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
7 अक्टूबर, सोमवार- उपांग ललिता व्रत
11 अक्टूबर, शुक्रवार- महाअष्टमी-महानवमी तिथि
12 अक्टूबर, शनिवार- दशहरा, शमी पूजा, जवारे विसर्जन
13 अक्टूबर, रविवार- पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत
16 अक्टूबर, बुधवार- शरद पूर्णिमा, कोजागरी 
17 अक्टूबर, गुरुवार- कार्तिक मास शुरू, वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ
22 अक्टूबर, मंगलवार- स्कंद षष्ठी
24 अक्टूबर, गुरुवार- अहोई अष्टमी, गुरु पुष्य योग
25 अक्टूबर, शुक्रवार- शुक्र पुष्य संयोग
28 अक्टूबर, सोमवार- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
29 अक्टूबर, मंगलवार- धनतेरस, यम दीपदान, प्रदोष व्रत
30 अक्टूबर, बुधवार- शिव चतुर्दशी व्रत, नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी
31 अक्टूबर- गुरुवार- दीपावली, केदार गौरी व्रत

दीपावली को लेकर कन्फ्यूजन (Kab Hai Deepawali 2024)
इस बार दीपावली को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद बन रहा है। कुछ ज्योतिषियों का मत है कि दीपावली 31 अक्टूबर को रहेगी, वहीं कुछ का कहना है कि इस बार दीपावली पर्व 1 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस विषय पर जगन्नाथ पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि चूंकि अमावस्या तिथि में प्रदोष काल का संयोग 31 अक्टूबर को बन रहा है, इसलिए इसी दिन दीपावली पर्व मनाया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

अग्नि से पैदा हुआ था महाभारत का ये योद्धा, जानें किसने काटा था इसका सिर?

कौन थी दुर्योधन की वो बहन, जिसके पति को अर्जुन ने मारा? 100 भाइयों में थी इकलौती


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम