Panchak 2025: कब से कब तक रहेगा साल 2025 का पहला पंचक, क्यों कहेंगे इसे ’चोर’?

Published : Jan 02, 2025, 09:50 AM IST
Panchak-2025-things-not-to-be-done-in-panchak

सार

Panchak January 2025: साल 2025 का पहला पंचक जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगा। इस दौरान 5 काम नहीं करने चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना, कहते हैं कि इन 5 कामों को करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

Panchak January 2025 Details: ज्योतिष शास्त्र में कईं तरह की मान्यताएं हैं। पंचक भी ज्योतिष से ही संबंधित है। पंचक को अशुभ समय माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि पंचक के दौरान 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। साल 2025 का पहला पंचक जनवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान लोगों को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी रहेगा। आगे जानिए कब से कब तक रहेगा साल 2025 का पहला पंचक और इस दौरान क्या न करें…

कब से शुरू होगा 2025 का पहला पंचक?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पंचक के अंर्तगत 5 नक्षत्र आते हैं, ये 5 नक्षत्र हैं-धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती। ये पांचों नक्षत्र लगातार एक के बाद आते हैं। साल 2025 का पहला पंचक 3 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा, जो 7 जनवरी, मंगलवार की शाम 6 बजकर 7 मिनिट तक रहेगा।

क्यों इसे कहेंगे चोर पंचक?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पंचक की शुरूआत जिस वार से होती है, उसी के अनुसार, उसका नाम रखा जाता है जैसे यदि पंचक की शुरूआत शनिवार से होती है तो इसे मृत्यु पंचक कहते हैं। मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते हैं। इसी तरह शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहते हैं। इस बार पंचक की शुरूआत शुक्रवार से हो रही है, इसलिए से चोर पंचक कहा जाएगा।

पंचक में कौन-से 5 काम न करें? (Panchak Mai Kon Se Kaam Na Kare)

1. ज्योतिषियों के अनुसार, पंचक में घर की छत नहीं बनवानी चाहिए। ऐसा करने से उस घर में रहने वाले लोगों के साथ समस्याएं बनी रहती हैं।
2. पंचक के दौरान ज्वलनशील पदार्थ जैसे लकड़ी, उपले, ईंधन आदि इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे आग लगने का भय रहता है।
3. पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए, नहीं तो यात्रा के दौरान बहुत कष्ट होता है।
4. पंचक में लकड़ी का सामान जैसे फर्नीचर आदि खरीदना या बनवाना भी नहीं चाहिए।
5. यदि पंचक में किसी परिजन की मौत हो जाए तो पंडित की सलाह लेकर ही उसका अंतिम संस्कार करना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

MahaKumbh 2025: नागाओं के नाम में छिपी है उनकी पहचान, कोई है खूनी तो कोई बर्फानी


साल 2025 में कब से शुरू होगा सावन, कितने सोमवार रहेंगे, 4 या 5? जानें डिटेल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम