Personality Test: कैसी अंगुली वालों की हो सकती है अकाल मृत्यु? फिंगर शेप से जानें पर्सनालिटी के राज

Published : Jul 05, 2024, 03:37 PM ISTUpdated : Jul 05, 2024, 03:55 PM IST

Personality Acording To Finger Shape: समुद्र शास्त्र ज्योतिष का ही एक हिस्सा है। इस शास्त्र में शरीर के हर अंग पर गहन अध्ययन किया गया है और उसके आधार पर व्यक्ति के पर्सनालिटी से जुड़ी बातें बताई गई हैं। 

PREV
14
हाथों की अंगुलियों से जानें राज की बातें

Know the nature from the shape of the Finger Shape: समुद शास्त्र के अनुसर, हाथों की अंगुलियों की बनावट का सीधा असर व्यक्ति के नेचर, फ्यूचर और पर्सनालिटी पर पड़ता है। किसी की अंगुली सामान्य आकार की होती है, किसी की अंगुली मध्यम आकार की होती है और किसी की अंगुली सामान्य से थोड़ी बड़ी होती है। इसी के आधार पर व्यक्ति की पर्सनालिटी से जुड़ी खास बातें जानी जा सकती हैं। आगे जानिए अंगुली के शेप के आधार पर कैसा होता है किसका नेचर…

24
ईमानदार होते हैं सामान्य आकार की अंगुली वाले लोग

जिन लोगों की अंगुली सामान्य आकार की होती है यानी न तो ज्यादा बड़ी और न ही ज्यादा छोटी, वे बहुत ईमानदार और मेहनती होते हैं। ये अपने बल ही समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इनका बचपन भले ही गरीबी में बीता हो, लेकिन इनकी जवानी में इन्हें पैसों की तंगी नहीं होती। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहता है। ऐसे लोग बहुत इमोशनल भी होते हैं।

34
बड़े आकार की अंगुली वाले होते हैं खुशकिस्मत

जिन लोगों की हाथ की अंगुली सामान्य से थोड़ी बड़ी और नुकीली होती है, ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं। बचपन से बुढ़ापे तक इन्हें धन की कमी नहीं होती है। ये अच्छे बिजनेसमैन और बेहतर लीडर भी हो सकते हैं। ये हर काम को परफेक्शन से करना पसंद करते हैं। इन लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। इनकी फैमिली लाइफ भी शानदार रहती है।

44
छोटे आकार की अंगुली वाले होते हैं गुस्सैल

जिन लोगों के हाथ की अंगुली सामान्य से थोड़ी छोटी और मोटी होती हैं, ऐसे लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इनमें से कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के भी होते हैं। दूसरों को कष्ट देकर इन्हें मजा आता है। इन्हें पैसों की तंगी का सामना हर समय करना पड़ता है। इनका पारिवारिक जीवन भी ठीक नहीं रहता। बुरी आदतों के चलते इनकी असमय मृत्यु भी हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

लिप्स के शेप से जानें पर्सनालिटी के राज, कैसे होंठ वाले होते हैं लकी?


Personality Test: कैसे होते हैं वे लोग जिनकी दोनों भौहें पतली होती हैं या आपस में जुड़ी होती हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Recommended Stories