Ram Navami 2025: ये हैं भगवान श्रीराम के 7 मंत्र, किसी 1 के जाप से भी दूर हो सकती हैं परेशानियां

Published : Apr 06, 2025, 08:46 AM IST
ram navmi 2025

सार

Ram Navami 2025: इस बार 6 अप्रैल, रविवार को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा का विशेष महत्व है। त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, तभी से ये पर्व मनाने की पंरपरा चली आ रही है।  

Ram Navami 2025: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। राम नवमी के दिन प्रमुख राम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन यदि भगवान श्रीराम से जुड़े कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। और भगवान की कृपा भी हमारे ऊपर बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए राम नवमी के दिन किन मंत्रों का जाप आप सकते हैं और इसकी विधि क्या है…

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र

1. आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसंपदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

2. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेदसे।
रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:।।

3. ऊं दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

4. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।

5. ऊं रां रामाय नम:।

6. श्रीरामचन्द्राय नम:।

7. श्रीराम शरणं मम्।

इस विधि से करें जाप

1. मंत्र जाप शुरू करने से पहले पूरी तरह से शुद्ध हो जाएं यानी स्नान आदि कर लें और साफ कपड़े पहन लें।
2. मंत्र जाप से पहले भगवान श्रीराम की तस्वीर एक साफ स्थान पर स्थापित करें। इस पर तिलक लगाएं।
3. श्रीराम की तस्वीर पर फूलों की माला पहनाएं। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। कुशा के आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें।
4. मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें। ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप अपनी इच्छा अनुसार करें।
5. कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। जाप के बाद मन ही मन में अपनी मनोकामना भगवान श्रीराम को कहें।
6. श्रीराम नवमी पर ये आसान उपाय करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और सभी संकट भी दूर हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम