कौन थीं भगवान श्रीराम की बड़ी बहन? अयोध्या नहीं यहां की थीं राजकुमारी

Published : Jul 17, 2025, 02:04 PM ISTUpdated : Jul 17, 2025, 02:59 PM IST
bhagwn shri ram

सार

Ramayan Ki Kahani: रामायण के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान श्री राम की एक बहन भी थी? जोकि राम से काफी बड़ी थी। जानिए क्यों वो हुई चार भाइयों से अलग? 

Ramayan Story: रामायण के बारे में आखिर कौन नहीं जानता। बच्चा-बच्चा तक इससे अच्छी तरह वाकिफ है। भगवान श्री राम, माता सीता, हनुमान जी और भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के किस्से तो हमें अपने दादा-दादी से सुने हैं। यहां तक कि कई सारे सीरियल्स और ं लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान श्री राम की एक बहन भी थी, जिनका नाम शांता था। जोकि राजा दशरथ और माता कौशल्या की पहली संतान थी। यानी भगवान श्री राम की बड़ी बहन। आइए जानते हैं भगवान श्री राम की बहन शांता के बारे में यहां।

भगवान श्री राम की बड़ी बहन शांता (Who was Shri Ram's sister?)

भगवान श्री राम की बहन शांता के लिए कहा जाता है कि वो हर कार्य में निपुण थी। साथ ही बेहद ही बुद्धिमाण थी। रामायण में भी शांता का बहुत कम जिक्र किया गया है। दरअसल पौराणिक कथाओं की माने तो एक बार माता कौशल्या की बहन वर्षिणी और उनके पति रोमपद अयोध्या आए थे। उस वक्त माता वर्षिणी और रोमपद की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में वो बहुत दुखी रहते थे। इस बात को देखते हुए राजा दशरथ और माता कौशल्या ने अपनी बेटी शांता को उन्हें गोद दे दिया। इसके बाद से शांता अंग देश की राजकुमारी बन गई थी।

क्या शांता के पति की वजह से हुआ राम जी का जन्म

शांता जी राम जी की सगी बहन नहीं बल्कि मुंहबोली बहन कहलाती थी। एक दिलचस्प बात ये है कि उनकी शांता देवी की शादी ऋषि श्रृंग से हुआ था, जिन्होंने राजा दशरथ के यहां पर पुत्रेष्टि यज्ञ किया था, जिसके बाद राजा के घर चार बेटों ने जन्म लिया था। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ऋषि श्रृंग का एक मंदिर मौजूद है, जहां पर राम जी की बहन शांता और उनके पति की भी पूजा की जाती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम