Shakun-Apshakun: हर बार अशुभ नहीं होती छींक, देती हैं शुभ फल भी, जानें इससे जुड़े शकुन-अपशकुन

Published : May 19, 2025, 01:34 PM IST
good and bad indication of sneezing

सार

Astrology for Sneeze: अगर किसी के घर से निकलते समय कोई छींक दे तो इसे अपशकुन मानते हैं। शकुन शास्त्र में छींक से जुड़े और भी कईं शकुन-अपशकुन के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। 

good and bad indication of sneezing: हमारे समाज में शकुन-अपशकुन से जुड़ी अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं। यदि घर से निकलते समय कोई व्यक्ति छींक तो इसे अपशकुन कहा जाता है। लेकिन हर बार छींक आना अशुभ नहीं आता, इससे जुड़े कुछ शुभ संकेत भी होते हैं। शकुन शास्त्र में इनके बारे में विस्तार से बताया गया है।आज हम आपको छींक से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुनों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

छींक के अपशकुन

1. शकुन शास्त्र की मानें तो रसोई में दूध उबालते समय यदि महिला छींक दे तो इसे परिवार के सदस्यों की सेहत खराब होने का संकेत समझना चाहिए।
2. घर से निकलते समय कोई छींक दे तो समझना चाहिए कि जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें असफलता मिल सकती है।
3. घर के बाहर अगर कोई कुत्ता छींकता हुआ दिखाई दे तो इसे किसी विपत्ति के आने का संकेत समझना चाहिए।
4. शुभ काम के लिए जाते समय यदि कोई सामने आकर छींक दे तो इसे अपशकुन मानना चाहिए और कुछ देर रूकने के बाद घर से निकलना चाहिए।
5. अगर किसी से विवाद हो रहा है और उस समय कोई छींक दे तो ये विवाद बड़ा रूप ले सकता है। ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है।

छींक के शुभ शकुन

1. शुभ काम के लिए जाते समय यदि गाय छींक दे तो निश्चित रूप से उस काम में सफलता मिलती है। साथ ही ये धन लाभ का संकेत भी है।
2. दवाई खाते समय यदि किसी की छींक की आवाज सुनाई दे तो इसे शुभ शकुन समझना चाहिए। ऐसा होने से उस व्यक्ति का रोग जल्दी ही ठीक हो सकता है।
3. बाईं तरफ से और पीछे की ओर से यदि कोई छींके से इसे शुभ शकुन समझना चाहिए।
4. बाजार में खरीदी करते समय छींक आ जाए तो इसे भी अच्छा संकेत समझना चाहिए।
5. समय संख्या जैसे 2 या 4 बार छींक आना शुभ संकेत होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम