Do and Don'ts On Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं?

Published : Sep 28, 2024, 10:42 AM ISTUpdated : Oct 02, 2024, 08:57 AM IST
Dos-and-Donts-On-Surya-Grahan-2024

सार

Surya Grahan 2024: साल 2024 का अंतिम सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए जैसे इस समय क्या करें और किन कामों को करने से बचें। 

Do and Don'ts On Solar Eclipse 2024: 2 अक्टूबर, बुधवार को साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण रात 09:13 से शुरू होगा, जो रात 03:17 तक रहेगा। 2 अक्टूबर को होने वाला ये ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, अर्जेंटीना, दक्षिणी अटलांटिक महासागर आदि कईं देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में कहीं भी ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके नियम माने जाएंगे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ खास काम करने से बचना चाहिए। आगे जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं…

सूर्य ग्रहण में कौन-से 5 काम भूलकर भी न करें?
1. विद्वानों के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। संभव हो तो घर के मंदिर को परदे से ढंक दें।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो बच्चे, बूढ़े या गर्भवती महिलाएं जरूरी दवाएं ले सकते हैं और खा भी सकते हैं।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए और न ही घर से बाहर निकलना चाहिए। ऐसी स्थिति में घर में ही रहना ठीक माना गया है।
4. ग्रहण के दौरान स्त्री संग करना अशुभ माना गया है। जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसे भविष्य में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
5. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और न ही किसी धारदार चीज जैसे चाकू, कैंची आदि का उपयोग करना चाहिए।
6. ग्रहण को कभी भी सीधे यानी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से आंखें खराब होने का खतरा बना रहता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें…
1. विद्वानों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन में मंत्र जाप कर सकते हैं। इस दौरान अपने ईष्ट या सूर्यदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।
2. जिन लोगों की राशि में सूर्यग्रहण हो, उन्हें राहु-केतु से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे वे ग्रहण के अशुभ फल से बच सकते हैं।
3. सूर्य ग्रहण के दौरान धर्म ग्रंथ जैसे श्रीमद्भागवत, गीता आदि को पढ़ सकते हैं। इससे शुभ फल मिलते हैं।

 

ये भी पढ़ें-

क्या होता है ‘रिंग ऑफ फायर’, ये सूर्यग्रहण के समय ही क्यों दिखता है? जानें रहस्य

अक्टूबर 2024 में कब होगा सूर्यग्रहण, जानें डेट-टाइम, क्या ये भारत में भी दिखेगा?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम