Surya Grahan 2025: क्या भारत में दिखेगा 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण? जानें 5 जरूरी बातें

Published : Sep 21, 2025, 09:08 AM IST
surya grahan 2025

सार

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर, रविवार को साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में कईं सवाल है जैसे ये ग्रहण कितने देर का होगा, कहां दिखेगा-कहां नहीं आदि? आगे जानिए ग्रहण से जुड़ी इन सभी सवालों के जवाब।

Surya Grahan 2025 Details: हर साल 2 या 3 बार सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। ये ग्रहण भौगोलिक स्थिति के कारण कुछ स्थानों पर दिखाई देता है और कुछ में नहीं। 21 सितंबर 2025 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस ग्रहण को लेकर कईं तरह की जिज्ञासाएं लोगों के मन में हैं, जैसे क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक कहां माना जाएगा? आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें 21 सितंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब…

ये भी पढ़ें-
4 राशि वालों के लिए अशुभ है सूर्य ग्रहण, किसे मिलेगी बुरी खबर-कौन रहे सावधान? 

21 सितंबर का सूर्य ग्रहण कितनी देर का होगा?

भारतीय समय के अनुसार 21 सितंबर, रविवार की रात सूर्य ग्रहण 11 बजे शुरू होगा जो रात 03:24 पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनिट की रहेगी। सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan: 1 या 2, साल 2026 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे, क्या ये भारत में दिखाई देंगे?

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

नहीं, 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक आदि मान्य नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में और पूर्वी मेलोनेशिया में दिखाई देगा। जहां से दिखेगा, सिर्फ वहीं इसकी सूतक से जुड़ी मान्यता रहेगी।

क्या राशियों पर होगा इसका असर?

सूर्य ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, वहां के लोगों पर भी ये असर डालेगा। मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए ये अशुभ फल देने वाला होगा व अन्य राशियों को सामान्य फल मिलेंगे।

क्या अशुभ है ये सूर्य ग्रहण?

ज्योतिषियों की मानें तो 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण देश-दुनिया के लिए अशुभ फल देने वाला है। इस ग्रहण के चलते देश-दुनिया में तनाव की स्थिति बन सकती है। पड़ोसी देशों में युद्ध होने की आशंका बनी रहेगी। प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़ आदि के कारण जान-मान की हानि संभव है।

क्या सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं?

जी नहीं, सूर्य ग्रहण को भूलकर भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ हानिकारक किरणें निकलती हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम