उज्जैन में बना डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड, निकली बाबा महाकाल की तीसरी सवारी

Ujjain Mahakal sawari 5 august 2024 Live Telecast: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की तीसरी सवारी 5 अगस्त को निकाली गई। भक्तों ने बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप के दर्शन किए। इसके पहले 1500 डमरु वादकों ने एक साथ डमरु बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

 

Manish Meharele | Published : Aug 5, 2024 9:41 AM IST / Updated: Aug 06 2024, 08:07 AM IST

Ujjain Mahakal sawari 5 august 2024 Live Telecast: बाबा महाकाल की तीसरी सवारी आज (5 अगस्त) धूमधाम से निकाली गई। बाबा महाकाल की पालकी शाम को 4 बजे मंदिर परिसर से बाहर निकली। इसके पहले सभामंडप में अधिकारी बाबा महाकाल के मुखौटे को पूजन किया। सवारी तय मार्गों से होते हुए क्षिप्रा तट स्थित राम घाट पहुंची। यहां पूजा के बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर में आ गई।

उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड
5 अगस्त, सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना। महाकाल लोक के पास बने शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। ये दृश्य जिसने में भी देखा वो देखता ही रहा और इस तरह सबसे ज्यादा लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उज्जैन के नाम दर्ज हो गया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने हाथों हाथ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मंदिर समिति को सौंपा।

न्यूयार्क के नाम था ये रिकॉर्ड
उज्जैन से पहले सबसे ज्यादा डमरू एक साथ बजाने का रिकॉर्ड फेडरेशन ऑफ न्यूयार्क के नाम 2021 में दर्ज किया गया था। खास बात ये है कि उज्जैन में विश्व रिकॉर्ड बनाने की रिहर्सल पिछले कईं दिनों से चल रही थी। पिछले तीन दिन इसकी प्रैक्टिस चल रही थी। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 5 एलईडी पर डमरू वादन का लाइव टेलिकास्ट भी किया गया, जिससे हजारों लोग इस दुर्लभ क्षण के साक्षी बने।

Latest Videos

कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी? (Mahakal Sawari Ujjain 2024 Date)
5 अगस्त को बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। इसके बाद सावन की 2 सवारी और निकलेगी। सावन खत्म होने के बाद भादौ के प्रथम 2 सोमवार को भी भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। जानें आगे महाकाल सवारी की डेट…
चौथी सवारी- 12 अगस्त
पांचवी सवारी- 19 अगस्त
छटी सवारी- 26 अगस्त
सातवीं सवारी- 2 सितंबर


ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2024 पर करें ये 4 उपाय, बचे रहेंगे कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से


Nag Panchami 2024: सांप की जीभ का आगे का भाग 2 हिस्सों में क्यों होता है?


 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'