
Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 नवंबर 2025, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। वैकुंठ चतुर्दशी के पर्व में भगवान शिव के साथ विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव विष्णु को सृष्टि का भार सौंपते हैं। इस दिन वज्र, सिद्धि, शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…
ये भी पढ़ें-
Vaikuntha Chaturdashi 2025: कब है वैकुंठ चतुर्दशी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त
4 नवंबर, मंगलवार को वैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त भी
मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन अन्य ग्रहों पर नजर डाली जाए तो शनि मीन राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 56 मिनिट से 04 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 04 4:42 PM
चन्द्रास्त - Nov 05 6:04 AM
सुबह 09:24 से 10:47 तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:56 से 04:19 तक
यम गण्ड - 9:24 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:35 AM और 10:53 PM – 11:44 PM
वर्ज्यम् - 06:08 AM – 07:32 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।