घर के बाहर नारियल का पेड़ लगाना कितना शुभ-अशुभ है, जानें किस दिशा में होना चाहिए

Published : Nov 19, 2025, 07:30 PM IST
coconut tree vastu

सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में नारियल के पेड़ को बेहद शुभ माना जाता है। घर के बाहर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाने से धन-समृद्धि बढ़ती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

Vastu Plant: सनातन धर्म में नारियल का पेड़ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। नारियल के पेड़ को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। नारियल को सभी प्रकार की पूजा में भी शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। कहा जाता है कि नारियल के पेड़ में देवी लक्ष्मी का वास होता है। कई लोग इसे अपने घर के सामने लगाते हैं ताकि घर का वातावरण सुंदर हो। लेकिन सवाल यह उठता है कि घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ है या अशुभ? आइए इस लेख में जानें।

घर के बाहर नारियल का पेड़ ज़रूर लगाए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर या आसपास नारियल का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के आसपास नारियल का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना चाहिए।

व्यापार और नौकरी के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाने से नौकरी या व्यापार में चल रही किसी भी समस्या का निवारण होता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- सप्ताह का सबसे लकी दिन कौन सा है? इस दिन जन्में लोग होते हैं बेहद खास

सभी कष्टों से मुक्ति के लिए

यदि कोई व्यक्ति बहुत मेहनत करता है और फिर भी सफलता नहीं मिलती है, तो उसे अपने सिर के ऊपर से 21 बार नारियल घुमाकर किसी देवता के स्थान पर जला देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय मंगलवार और शनिवार को करने चाहिए। ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- सप्ताह का सबसे लकी दिन कौन सा है? इस दिन जन्में लोग होते हैं बेहद खास

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज