Vastu Tips: छाता से लेकर सुई-धागा तक दूसरों के घर से भूलकर भी न लाएं ये 6 चीजें, साथ आ जाता है दुर्भाग्य

Published : Mar 17, 2025, 06:03 PM IST
things not to bring from others home

सार

Vastu Tips for Home: वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों के घर से लाने पर नकारात्मक ऊर्जा और गरीबी आती है। ये चीजें घर में अशांति और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। जानिए कौन-कौन सी चीजें दूसरों के घर से कभी नहीं लानी चाहिए।

Vastu Tips: हर इंसान अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है, लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें किसी और के घर से ले आते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। इससे आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दूसरे के घर से लाना अशुभ माना जाता है। जानिए ऐसी 6 चीजों के बारे में जिन्हें गलती से भी दूसरों के घर से अपने घर नहीं लाना न लाना चाहिए।

दूसरों के घर का पुराना फर्नीचर लाने से बढ़ती है आर्थिक तंगी

अगर आप किसी के घर से पुराना फर्नीचर लाते हैं, तो यह उस घर की ऊर्जा को भी अपने साथ लाता है। कई बार इसमें नकारात्मक ऊर्जा होती है, जो घर में आर्थिक तंगी और पारिवारिक अशांति का कारण बन सकती है।

 दूसरे के घर से पहने हुए जूते-चप्पल लाने से बढ़ता है शनि दोष

दूसरे के घर से पहने हुए जूते-चप्पल लाना शनिदोष को बढ़ाता है। इससे घर में दरिद्रता, झगड़े और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा पैरों के माध्यम से प्रवेश करती है।

किसी के घर से खाली कटोरी, गिलास या थाली लाने से होती है धन की कमी

अगर आप किसी के घर से खाली कटोरी, गिलास या थाली लेकर आते हैं, तो यह गरीबी और धन की कमी का संकेत होता है। वास्तु के अनुसार, खाली बर्तन घर में आर्थिक अस्थिरता ला सकते हैं।

सुई-धागा और सिलाई का सामान लाने से बढ़ती है जीवन की उलझनें

किसी के घर से सिलाई से जुड़ी चीजें, जैसे सुई, धागा या कैंची लाना अशुभ होता है। इससे जीवन में उलझनें, बाधाएं और पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।

दूसरे के घर से लोहे की चीजें लाने से होती आती है तरक्की में रुकावट

लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है और अगर आप किसी के घर से लोहे का सामान ले आते हैं, तो यह शनिदोष को बढ़ा सकता है। इससे तरक्की में रुकावट, आर्थिक परेशानी और रिश्तों में खटास आ सकती है।

दुर्भाग्य बढ़ा सकता है दूसरों के घर से लाया हुआ छाता

वास्तु के अनुसार, किसी से छाता लेना या देना बेहद अशुभ माना जाता है। यह आपके ग्रहों की स्थिति को कमजोर कर सकता है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य बढ़ सकता है। अगर गलती से कोई छाता घर आ जाए, तो उसे तुरंत लौटा देना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति बनी रहे, तो इन चीजों को दूसरे के घर से लाने से बचें। छोटी-छोटी वास्तु गलतियां भी बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं, इसलिए इन नियमों को अपनाकर अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम