Vastu Tips: घर में हमेशा चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, बस कर लें ये 6 उपाय

Published : Jul 21, 2025, 05:06 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 05:38 PM IST
Maa Laxmi

सार

Maa Laxmi Vastu Tips: मां लक्ष्मी से जुड़ी कुछ उपाय ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में करने से मां लक्ष्मी का वास हमेशा बन रहता है। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। जानिए कौन से हैं वो उपाए।

Maa Laxmi Upay: मां लक्ष्मी, धन-समृद्धि और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। अगर मां लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा और वास्तु के अनुसार सही दिशा, स्थान और विधि से की जाए, तो घर में स्थायी सुख-शांति और धनवृद्धि का वास होता है। इसके लिए हमें कुछ चीजों का ध्यान अपने घर में रखनी की बहुत जरूरत है, जिससे प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहें।

  • स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए घर को साथ सुथरा सुगंधित रखें ..रोजाना झाडू-पोछा लगाएं.. पूजा में तांबे या चांदी का जल कलश रखें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती हैं।
  • पूजा के समय मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) की ओर मुख करके पूजा करना श्रेष्ठ होता है। लाल रंग लक्ष्मी जी को प्रिय। पूजा की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाना शुभ होता है।
  • घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ और स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं। अगर हो सके तो शाम के समय मुख्यद्वार पर दोनों ओर दीपक जलाएं।
  • घर में कहीं भी पानी टपकता हो उसे दुरुस्त कराएं..तिजोरी या अलमारी को दक्षिण दीवार के सहारे रखें, और उसका मुंह उत्तर की ओर खुलना चाहिए।
  • घर में रात को झाड़ू न लगाएं और झाड़ू को लक्ष्मी स्थान के पास न रखें। झाडू को कभी पैर न लगाएं।
  • यदि आप वास्तु के अनुसार लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, सही दिशा, स्वच्छता, श्रद्धा और विधि का पालन करते हुए, तो न केवल धन, बल्कि मानसिक और पारिवारिक शांति भी बनी रहती है।

मां लक्ष्मी से जुड़े रोचक तथ्य

पौराणिक कथाओं की मानें तो माता लक्ष्मी का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था। वहीं, ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। वो भगवान विष्णु की पत्नी के तौर पर जानी जाती हैं। वो कमल पर विराजमान रहती हैं। माता लक्ष्मी के आठ रूप हैं, जिन्हें अष्ट लक्ष्मी भी कहा जाता है। वहीं, अलक्ष्मी उनकी बड़ी बहन है, जिनका संबंध दरिद्रता और दुर्भाग्य से जुड़ा है। दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी को समर्पित है। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस दिन पूजा करते हैं, ताकि घर में मां लक्ष्मी का वास हो सकें। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश