Upay: मनी प्लांट की मिट्टी में दूध और चीनी डालने के क्या हैं फायदे? जानकर रह जाएंगे दंग

Published : Nov 10, 2025, 05:12 PM IST
money plant vastu tips

सार

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट धन और सौभाग्य का प्रतीक है। इसकी मिट्टी में थोड़ा सा दूध और चीनी मिलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

Upay for Money: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को अत्यंत शुभ और समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है। यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है, वहां धन, सौभाग्य और समृद्धि कभी कम नहीं होती। हालांकि, वास्तु के अनुसार, अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए और कुछ विशेष उपाय अपनाए जाएं, तो इसका प्रभाव और भी शुभ हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।

मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ा सा दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप मनी प्लांट लगाते हैं, तो उसकी मिट्टी में थोड़ा सा दूध मिलाना बेहद शुभ माना जाता है। यह पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। दूध में मौजूद सात्विक ऊर्जा घर के वातावरण को शुद्ध करती है। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। अगर मनी प्लांट के पास नियमित रूप से थोड़ा सा दूध चढ़ाया जाए, तो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

मिट्टी में थोड़ी चीनी मिलाना

चीनी मिठास और शुभता से जुड़ी है। मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ी चीनी मिलाने से न केवल पौधे की वृद्धि होती है, बल्कि घर के वातावरण में मिठास और सकारात्मकता भी फैलती है। वास्तु के अनुसार, यह उपाय आर्थिक नुकसान से बचाता है और राहु के दुष्प्रभावों को कम करता है। इससे घर में धन का निरंतर प्रवाह बना रहता है और रिश्तों में मधुरता आती है।

ये भी पढ़ें- एक ही गोत्र में शादी क्यों नहीं होती? जानिए गोत्र से जुड़ा वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

दिशा का महत्व

वास्तु शास्त्र में, मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में लगाने की सलाह दी जाती है। इस दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्थान कहा जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मनी प्लांट में कलावा बांधें

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे, तो मनी प्लांट में लाल रंग का मौली बांधें। यह पौधे को नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है और घर में शुभ ऊर्जा को आकर्षित करता है।

ये भी पढ़ें- Mulank 2 Letters: मूलांक 2 वालों के लिए लकी है ये अक्षर, देगा अपार सफलता और धन

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम