Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat: वट सावित्री व्रत पर कितनी देर रहेगा अभिजीत मुहूर्त? नोट करें टाइम

Published : May 26, 2025, 08:08 AM IST
vat savitri shubh muhurat

सार

Vat Savitri Vrat 2025: 26 मई, सोमवार को वट सावित्री व्रत किया जाएगा। वैसे तो इस व्रत में पूरे दिन पूजा की जा सकती है लेकिन अभिजीत मुहूर्त में पूजा करने से इस व्रत का विशेष फल मिलता है। जानें इस दिन अभिजीत मुहूर्त का समय। 

Vat Savitri Vrat Muhurat Time: वट सावित्री व्रत इस बार 26 मई, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार भगवान शिव के संबंधित है वहीं वट सावित्री व्रत में यमराज, ब्रह्मा, सावित्री के साथ शिव-पार्वती की पूजा का भी विधान है। इसके अलावा इस दिन और भी कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। वैसे तो वट सावित्री व्रत में दिन भर पूजा की जा सकती है लेकिन अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना विशेष शुभ माना गया है। जानें इस दिन अभिजीत मुहूर्त कब से कब तक रहेगा…

कब से कब तक रहेगी अमावस्या तिथि? (Vat Savitri Vrat Kab hai)

वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को किया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 26 मई, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 27 मई, मंगलवार की सुबह 08 बजकर 31 मिनिट तक रहेगी।

वट सावित्री व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat Abhijet Muhurat)

26 मई, सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा जो 12 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा। यानी पूरे 53 मिनिट तक अभिजीत मुहूर्त इस दिन रहेगा। ये वट सावित्री व्रत पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

वट सावित्री व्रत 2025 शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat Muhurat Ka Samay)

अभिजीत मुहूर्त के अलावा दिन भर और भी शुभ मुहूर्त 26 मई को रहेंगे, जिसमें आप वट सावित्री पूजा कर सकते हैं। ये शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 09:04 से 10:44 तक
- दोपहर 02:03 से 03:42 तक
- शाम 05:22 से 07:01 तक

क्यों करते हैं वट सावित्री व्रत?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है यानी उनके पति की उम्र बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए महिलाएं ये व्रत विशेष तौर पर करती हैं ताकि उनकी हर मनोकामना पूरी हो सके। इसलिए महिलाओं को इस व्रत का विशेष रूप से इंतजार रहता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम