Vidur Niti: दुश्मन से कम नहीं होते ये 5 तरह के दोस्त, भूलकर भी न रहें इनका साथ

Published : Jun 16, 2025, 04:00 PM ISTUpdated : Jun 16, 2025, 04:11 PM IST
vidur niti

सार

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उनकी बताई नीतियों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र छिपे हैं। महात्मा विदुर ने 5 ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे भूलकर भी दोस्ती नही करनी चाहिए। 

Vidur Niti Life Management: महाभारत में एक से बढ़कर एक महापुरुषों का वर्णन मिलता है। महात्मा विदुर भी इनमें से एक थे। महात्मा विदुर द्वारा कही गई बातों को विदुर नीति कहा जाता है। उनकी बताई गई नीतियों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र छिपे हैं। इन लाइफ मैनेजमेंट टिप्स को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो कईं तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। महात्मा विदुर ने अपनी एक नीति में ऐसे 5 लोगों के बारे में बताया है जिनसे दोस्ती नहीं करना चाहिए, आगे जानिए कौन-हैं ये 5 लोग…

विदुर नीति का श्लोक

अवलिपतेषु मूर्खेषु रौद्रसाहसिकेषु च।
तथैवापेतर्मेषु न मैत्रीमाचरेद् बुध:।।

अर्थ-  अभिमानी, मूर्ख, क्रोधी, साहसिक और धर्महीन पुरुषों के साथ भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ये परेशानी का कारण बन सकती है।

अभिमानी व्यक्ति से क्यों न करें दोस्ती?

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों को अपने धन या पद का अभिमान होता है, ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि वे बातों ही बातों में कईं आपका सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ा सकते हैं। ये स्थिति आपके लिए ठीक नहीं कही जा सकती, इसलिए अभिमानी लोगों से दूर रहें।

मूर्ख व्यक्ति से क्यों न रखें संबंध?

मूर्ख यानी ऐसा व्यक्ति जिसे अच्छे-बुरे, धर्म-अधर्म का ज्ञान न होता। ऐसे लोग बिना सोचे-समझे कोई भी काम कर देते हैं जिसकी वजह से इनके साथ रहने वाले फंस जाते हैं। कईं बार ये बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए।

क्रोधी व्यक्ति से दूर रहने में भलाई

महात्मा विदुर के अनुसार जिस व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आ जाता है, उससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि वो कब क्या करेग, उसे खुद को भी पता नहीं होता। इनकी वजह से कईं बार इनके दोस्त मुसीबत में फंस जाते हैं इसलिए इनसे जितना दूर रहें, उतना अच्छा।

साहसी व्यक्ति से क्यों रहें दूर?

साहसी होना अच्छी बात है लेकिन कई बार अत्यधिक साहस परेशानी का कारण बन जाता है कुछ ही लोगों में ये अवगुण होता है। जिस व्यक्ति में ये अवगुण हो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए क्योंकि ये अत्यधिक साहस में आकर गलत कदम भी उठा लेते हैं, जिसके कारण इनके साथ वाले की परेशानी बढ़ जाती है।

धर्महीन व्यक्ति के साथ भी न रहें

जो व्यक्ति धर्म यानी भगवान पर विश्वास नही करता उनसे भी दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसे किसी का भी बुरा कर सकते हैं। ये अपने साथ रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके साथ रहना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है, इसलिए इनसे भूलकर भी दोस्ती न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह
किन लोगों को दिखाई देते हैं भूत-प्रेत? जानें जन्म कुंडली से