752 साल बाद गुरु पुष्य पर दुर्लभ संयोग, खरीदी होगी शुभ-इन्वेस्टमेंट देगा फायदा

Published : Oct 22, 2024, 10:31 AM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 08:22 AM IST
Guru-Pushya-2024-Shopping-Muhurat-cover

सार

Guru Pushya 2024: इस बार 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ-साथ और भी कईं शुभ योग बन रहे हैं, जो पिछले 752 साल में एक साथ नहीं बने। इन शुभ योगों के चलते गुरु पुष्य में की गई खरीदी और इन्वेस्टमेंट बहुत ही खास हो गई है। 

Guru Pushya 2024 Shopping Muhurat: हर साल दीपावली से कुछ दिन पहले पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी बहुत ही शुभ मानी गई है, इसलिए लोग इसी नक्षत्र में दीपावली की शॉपिंग करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार का पुष्य नक्षत्र बहुत ही खास है क्योंकि पिछले 752 सालों में पुष्य नक्षत्र पर इतने सारे शुभ योग एक साथ नहीं बने। इन शुभ योगों के चलते पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी और इनवेस्टमेंट का कई गुना फायदा मिलेगा। जानें क्यों खास है इस बार का पुष्य नक्षत्र…

कब है पुष्य नक्षत्र 2024, कब से कब तक रहेगा?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से ये गुरु पुष्य कहलाएगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि पुष्य नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। कईं सालों में एक बार गुरु पुष्य का संयोग बनता है।

क्यों खास रहेगा ये पुष्य नक्षत्र 2024?
ज्योतिषियों के अनुसा, 24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के शुभ योग भी दिन भर रहेंगे। इनके अलावा इस दिन महालक्ष्मी, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 752 साल में नहीं बना। इन शुभ योगों के चलते ये पुष्य नक्षत्र बहुत ही खास हो गया है। इस दिन की गई खरीदी और इन्वेस्टमेंट का शुभ फल लंबे समय तक मिलता रहेगा।

क्या-क्या खरीदें पुष्य नक्षत्र में?
24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पर बन रहे दुर्लभ संयोग में हर तरह की खरीदी शुभ रहेगी। इस मौके पर आप सोने-चांदी की ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि चीजें खरीद सकते हैं। इनके अलावा दो और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा। बर्तन, कपड़े, फर्नीचर की खरीदी भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में किया गया इन्वेस्टमेंट लंबे समय तक फायदा देगा। बिजनेस के बड़े सौदे भी इस दिन कर सकते हैं।

24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में शॉपिंग के शुभ मुहूर्त
- सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
- दोपहर 12:11 से 01:35 तक
- दोपहर 01:35 से 03:00 तक
- शाम 05:50 से 07:25 तक
- शाम 07:25 से रात 09:00 तक


ये भी पढ़ें-

गुरु पुष्य योग 24 अक्टूबर को, ये 5 उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत


दिवाली से पहले गुरु पुष्य योग: खरीददारी का शुभ मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश