वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह वह पवित्र जगह है जहां से घर में दैवीय ऊर्जा और समृद्धि आती है। इस दरवाजे पर एक चुटकी हल्दी मिला पानी छिड़कने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं।
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर का मुख्य द्वार सिर्फ एक रास्ता नहीं है, यह घर में दैवीय शक्ति और समृद्धि के आने का पवित्र द्वार है। अगर आप मुख्य द्वार को साफ रखते हैं और कुछ सरल वास्तु नियमों का पालन करते हैं, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। इन्हीं उपायों में से एक है 'हल्दी का पानी छिड़कना' भी है।
25
वास्तु में हल्दी का महत्व
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र, दोनों में हल्दी को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। कोई भी पूजा हो या शुभ काम, हल्दी के बिना अधूरा रहता है। हल्दी में पॉजिटिविटी (Positivity) खींचने का गुण होता है। मान्यता है कि मुख्य द्वार के पास हल्दी का पानी छिड़कने से नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आती।
35
हल्दी पानी का उपाय करने का सही तरीका
सबसे पहले घर के मेन गेट को अच्छी तरह साफ करें। धूल या गंदगी होने पर उपाय का फल नहीं मिलता। एक बर्तन में साफ पानी लें और उसमें सिर्फ एक चुटकी हल्दी मिलाएं। ज्यादा हल्दी डालने से दरवाजे पर दाग लग सकते हैं, इसलिए थोड़ी मात्रा ही काफी है। इस पानी को दरवाजे और चौखट के चारों ओर हल्का-हल्का छिड़कें। यह उपाय रोज कर सकते हैं, लेकिन गुरुवार या खास त्योहारों पर करने से ज्यादा शुभ फल मिलते हैं।
45
राहु-केतु दोष और आर्थिक लाभ
ज्योतिष के अनुसार, अगर घर में बार-बार झगड़े होते हैं या बनते काम बिगड़ जाते हैं, तो यह राहु-केतु का अशुभ प्रभाव हो सकता है। हल्दी का पानी छिड़कने से इन दोषों का असर कम होता है। इसके साथ ही, घर में पवित्रता बढ़ने से देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, ऐसी मान्यता है।
55
मुख्य द्वार के पास ये गलतियां कभी न करें
दरवाजे के पास गंदगी न रखें, रोज चौखट को साफ करें। कोई भी टूटी-फूटी या बेकार चीजें दरवाजे के बगल में न रखें। दरवाजे के सामने या बगल में कूड़ेदान (Dustbin) रखना वास्तु दोष पैदा करता है। यह उपाय करते समय मन में गुस्सा या जल्दबाजी न हो, शांत मन से भगवान से प्रार्थना करते हुए उपाय करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।