Vishwakarma Puja 2026 Wishes Shayari Messages:विश्वकर्मा पूजा 2026 पर दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश और शायरी। जानें विश्वकर्मा पूजा की आसान विधि।
Vishwakarma Puja Wishes: इस साल भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर को की जाएगी। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार और निर्माण कला के अतिष्टधाता हैं। इस दिन औजारों, मशीनों, वाहनों और कार्यस्थल की पूजा करने की परंपरा है। माना जाता है, भगवान विश्वकर्मा की कृपा से काम में सफलता, तरक्की, और समृद्धि आती है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को खूबसूरत विश्वकर्मा पूजा शुभकामना संदेश शायरी भेज सकते हैं।
विश्वकर्मा पूजा 2026 स्पेशल शायरी (Vishwakarma Puja Shayari Wishes)
औजार में हुनर रहे, मेहनत में बरकत हो
भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हर काम में सफलता हो।
शिल्पा सृजन के देवता, आपकी महिमा सबसे प्यारी
आपकी कृपा से खुशहाल हो हर कारीगर की दुनिया सारी।
मेहनत कर हर कदम सफलता पाए, हर सपना नई उड़ान भर पाए
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से घर परिवार में खुशहाली आए।
हाथों में हुनर दिल में विश्वास, मेहनत से पूरा हो हर प्रयास
विश्वकर्मा भगवान की कृपा रहे, जीवन में हमेशा खुशियां रहे खास
जिसके हाथों में हुनर होता है, उसका हर सपना सुनहरा होता है
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से मेहनत का फल हमेशा अच्छा होता है
नई उमंग, नई आशा लाए, हर मेहनत रंग लाए
विश्वकर्मा भगवान के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि आए।
औजारों की पूजा हो, मेहनत का सम्मान हो
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से हर काम में सफलता और मान हो।
सृजन की शक्ति हुनर का मान, विश्वकर्मा भगवान को शत-शत प्रणाम
आपका आशीर्वाद से हर दिन बने सफलता का नया मुकाम।
मशीनों में शक्ति रहे, काम में तरक्की हो
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से हर दिन खुशियों से भरा हो।
मेहनत आपकी पहचान बने, काम आपका सम्मान बने
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से हर कोशिश आपकी सफल बने।
विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद मिले, मेहनत को सफलता का साथ मिले।
जीवन में खुशियां बरसती रहे, हर दिन तरक्की की सौगात मिले।
हर औजार में शक्ति हो, हर काम में भक्ति हो
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि हो।
सृजन के देव को नमन करें, नई उम्मीदों का स्वागत करें
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।
काम में तरक्की कारोबार में वृद्धि, घर में सुख और जीवन में समृद्धि
विश्वकर्मा भगवान से यही प्रार्थना, हर दिन मिले खुशियों की सौगात नईं।
हाथों की मेहनत कभी बेकार न जाए, हर कोशिश सफलता तक पहुंचाएं।
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से हर घर में खुशहाली आए।
कौशल बड़े सम्मान मिले, मेहनत से इंसान बढ़े
विश्वकर्मा भगवान का आशीर्वाद रहे, जीवन में सफलता का स्थान बढें।
श्रम का सम्मान हुनर की पहचान, यही है जीवन की सच्ची शान
विश्वकर्मा भगवान की कृपा से पूरा हो आपका हर अरमान।
सपनों को नई राह मिले, मेहनत को नई उड़ान मिले
विश्वकर्मा भगवान के आशीर्वाद से हर इंसान को सफलता का मुकाम मिले।
विश्वकर्मा भगवान का आशीष बना रहे, हर काम में सफलता का विश्वास बना रहे
खुशियों से भरा रहे जीवन आपका, हर दिन तरक्की का एहसास बना रहे।
विश्वकर्मा पूजा कैसे करें?
सबसे पहले पूजा स्थल मशीनों या फिर औजारों को अच्छी तरह साफ करें।
पूजा के लिए भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर को साफ स्थान पर स्थापित करें।
भगवान विश्वकर्मा को फूल, अक्षत, रोली, चंदन और फल अर्पित करें।
दीपक और धूप जलाकर भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करें।
अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों ,मशीनों और उपकरणों की भी पूजा करें।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा और आरती करें।
अंत में प्रसाद बातें और सभी के मंगल की कामना करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।