जनवरी 2020 में कब कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा, क्या है उनका ज्योतिषिय और धार्मिक महत्व?

Published : Jan 03, 2020, 09:45 AM IST
जनवरी 2020 में कब कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा, क्या है उनका ज्योतिषिय और धार्मिक महत्व?

सार

साल 2020 के पहले माह यानी जनवरी में कई विशेष पर्व आ रहे हैं। इसी माह से माघ मास स्नान के शुरू जाएंगे। इन दिनों में पवित्र नदियों में स्नान करने की परपंरा है।

उज्जैन. मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा की जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए जनवरी 2020 में कब कौन से विशेष तीज-त्योहार आएंगे और इन दिनों में कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

1. 6 जनवरी, सोमवार को एकादशी है। हिन्दी पंचांग के अनुसार अभी पौष मास चल रहा है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए विशेष पूजा और व्रत करना चाहिए।
2. 10 जनवरी, शुक्रवार को शाकंभरी पूर्णिमा है। ये पौष मास का अंतिम दिन है। इसी दिन से माघ मास के स्नान शुरू हो जाएंगे। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने का विधान है।
3. 13 जनवरी, सोमवार को गणेश चतुर्थी व्रत है। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेशजी के लिए व्रत-उपवास, पूजन किए जाते हैं। 13 जनवरी को ही लोहड़ी उत्सव भी मनाया जाएगा।
4. 15 जनवरी, बुधवार को मकर संक्रांति है। सूर्य जब धनु राशि से मकर में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के सूर्य पूजा और दान-पुण्य करने की परंपरा प्रचलित है। 15 जनवरी को सूर्य के राशि बदलने से खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मांगलिक कर्म, विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ काम फिर से शुरू हो जाएंगे।
5. 20 जनवरी, सोमवार को षट्तिला एकादशी है। इस दिन भगवान को तिल से बने व्यंजन का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी इन व्यंजन का सेवन करना चाहिए।
6. 24 जनवरी, शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। इस तिथि पर नदियों में स्नान करने के बाद दान-पुण्य करना चाहिए। पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण करना चाहिए।
7. 28 जनवरी, मंगलवार को अंगारक विनायक चतुर्थी है। जब मंगलवार को विनायक चतुर्थी आती है तो उसे अंगारक विनायक चतुर्थी कहते हैं।
8. 30 जनवरी, गुरुवार को बसंत पंचमी है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। प्राचीन समय में इसी तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम