भूलकर भी न करें ये 10 काम, नहीं तो रूठ जाएंगी देवी लक्ष्मी और आप जिंदगी भर बने रहेंगे गरीब

Published : Oct 20, 2019, 09:11 AM IST
भूलकर भी न करें ये 10 काम, नहीं तो रूठ जाएंगी देवी लक्ष्मी और आप जिंदगी भर बने रहेंगे गरीब

सार

कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अक्टूबर, रविवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये दिन लक्ष्मी कृपा पाने के लिए बहुत ही शुभ है, क्योंकि इस दिन किए गए उपाय, टोटके आदि का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

उज्जैन. शास्त्रों के अनुसार, वैसे तो मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं, लेकिन कुछ कार्य विशेष करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। दीपावली के अवसर पर हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जो लोग ये काम करते हैं मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर नहीं ठहरतीं और वे लोग हमेशा गरीब बने रहते हैं।

1. जो व्यक्ति बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते तोड़ता है। देवता उसकी पूजा स्वीकार नहीं करते और मां लक्ष्मी भी उससे रूठ जाती हैं। 
2. गुरु का आदर नहीं करने वाले और गुरु पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले का धन महालक्ष्मी समाप्त कर देती हैं।
3. महालक्ष्मी उनका घर तुरंत छोड़ देती हैं, जो अस्वच्छ (बिना नहाए, बिना दातुन) अवस्था में देवताओं की पूजा करता है। 
4. जो स्त्रियां बड़ों का आदर नहीं करतीं। दूसरे पुरुषों में मन लगाती हैं, अधार्मिक काम करती हैं। उनसे भी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
5. आलसी मनुष्य से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वह लक्ष्मी की कैसी भी पूजा करे तो भी वह हमेशा धन के अभाव में ही रहता है।
6. जो व्यक्ति घर के सदस्यों में बिना किसी कारण भेद-भाव करता है, उसके घर भी मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरतीं।
7. पूजा करते समय किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और देवता भी पूजा स्वीकार नहीं करते। 
8. जो व्यक्ति वर्जित दिनों में या शाम को स्त्री के साथ सहवास करता है, दिन में सोता है, उसके घर देवी लक्ष्मी नहीं जातीं।
9. कपटी, चोर, बुरे चरित्र वाले, दूसरों का धन हड़पने वाले लोगों के घर भी मां लक्ष्मी निवास नहीं करतीं।
10. पराए धन और पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाले को महालक्ष्मी की कृपा कभी प्राप्त नहीं होती।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज