8 दिसंबर को ये 51 नाम बोलकर करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, दूर हो सकते हैं आपके बुरे दिन

Published : Dec 08, 2019, 09:43 AM IST
8 दिसंबर को ये 51 नाम बोलकर करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, दूर हो सकते हैं आपके बुरे दिन

सार

इस बार 8 दिसंबर, रविवार को गीता जयंती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, गीता जयंती पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद उनके 51 नाम बोलने से बुरे दिन दूर हो सकते हैं और जीवन में फिर से खुशियां आ सकती हैं। ये हैं भगवान श्रीकृष्ण के 51 नाम...

1. आदिदेव- देवताओं के स्वामी
2. अदित्या- देवी अदिति के पुत्र
3. अनिरुद्धा- जिनका अवरोध न किया जा सके
4. अपराजित- जिन्हें हराया न जा सके
5. बाल गोपाल- भगवान कृष्ण का बाल रूप
6. बलि- सर्वशक्तिमान
7. चतुर्भुज- चार भुजाओं वाले प्रभु
8. दयालु- करुणा के भंडार
9. दयानिधि- सब पर दया करने वाले
10. देवाधिदेव- देवों के देव
11. देवकीनंदन- देवकी के लाल (पुत्र)
12. देवेश- ईश्वरों के भी ईश्वर
13. द्वारकाधीश- द्वारका के अधिपति
14. गोपाल- ग्वालों के साथ खेलने वाले
15. गोपालप्रिया- ग्वालों के प्रिय
16. गोविंदा- गाय, प्रकृति, भूमि को चाहने वाले
17. हरि- प्रकृति के देवता
18. जगदीशा- सभी के रक्षक
19. जगन्नाथ- ब्रह्मांड के ईश्वर
20. कमलनाथ- देवी लक्ष्मी के प्रभु
21. कमलनयन- जिनके कमल के समान नेत्र हैं
22. कंजलोचन- जिनके कमल के समान नेत्र हैं
23. कृष्ण- सांवले रंग वाले
24. लक्ष्मीकांत- देवी लक्ष्मी के देवता
25. लोकाध्यक्ष- तीनों लोक के स्वामी
26. मदन- प्रेम के प्रतीक
27. माधव- ज्ञान के भंडार
28. मधुसूदन- मधु-दानवों का वध करने वाले
29. मनमोहन- सबका मन मोह लेने वाले
30. मनोहर- बहुत ही सुंदर रूप-रंग वाले प्रभु
31. मयूर- मुकुट पर मोरपंख धारण करने वाले भगवान
32. मोहन- सभी को आकर्षित करने वाले
33. मुरलीधर- मुरली धारण करने वाले
34. मुरली मनोहर- मुरली बजाकर मोहने वाले
35. नंदगोपाल- नंद बाबा के पुत्र
36. नारायन- सबको शरण में लेने वाले
37. पद्महस्ता- जिनके कमल की तरह हाथ हैं
38. पार्थसारथी- अर्जुन के सारथी
39. रविलोचन- सूर्य जिनका नेत्र है
40. सनातन- जिनका कभी अंत न हो
41. सर्वपालक- सभी का पालन करने वाले।
42. सर्वेश्वर- समस्त देवों से ऊंचे
43. श्रेष्ठ- महान
44. श्रीकांत- अद्भुत सौंदर्य के स्वामी
45. श्याम : जिनका रंग सांवला हो।
46. श्यामसुंदर- सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले
47. सुदर्शन- रूपवान
48. सुरेशम- सभी जीव-जंतुओं के देव
49. त्रिविक्रमा- तीनों लोकों के विजेता
50. उपेन्द्र- इन्द्र के भाई
51. विष्णु- भगवान विष्णु के स्वरूप
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम