SA20 2023: पार्ल रॉयल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 57 गेंद पहले दी 7 विकेट से करारी मात

Published : Jan 13, 2023, 08:11 PM IST
SA20 2023: पार्ल रॉयल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 57 गेंद पहले दी 7 विकेट से करारी मात

सार

SA20 2023 लीग मैच मे पार्ल रॉयल्स की टीम ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है। जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बैटिंक करते हुए निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.2  ओवर में सिर्फ 81 रनों पर सिमट गई। वहीं पार्ल रॉयल्स ने यह मैच 10.3 ओवर में जीत लिया है।  

Paarl Royals Beat Joburg Super Kings. लीग मैच मे पार्ल रॉयल्स की टीम ने जोबर्ग सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है। जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बैटिंक करते हुए निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.2  ओवर में सिर्फ 81 रनों पर सिमट गई। वहीं पार्ल रॉयल्स ने यह मैच 10.3 ओवर में जीत लिया है। आइए जानते हैं कैसे पार्ल रॉयल्स ने यह मुकाबला जीता है।

कैसी रही जोबर्ग की बैटिंग
SA20 2023 लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकाना हक जोबर्ग सुपर किंग्स को पहले खेलने का मौका मिला लेकिन पूरी टीम सिर्फ 81 रन ही बना सकी। जोबर्ग की तरफ से जनमन मालन ने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। रेजा हेंड्रिग्स ने 11 गेंद पर 4 रन बनाए। फॉक डू प्लेसिस ने ने 6 गेंद पर 2 रन बनाए। काइल ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए। लुईस ग्रेगरी ने 5 गेंद पर 2 रन बनाए। फेरीरा ने 8 गेंद पर 6 रन बनाए। शेफर्ड  ने 7 रन बनाए। गॉर्डन ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए। विलियम्स ने 18 गेंद पर 17 रन जड़े। पूरी टीम सिर्फ 81 रन ही बना सकी।

कैसे जीता पार्ल रॉयल्सट
पार्ल रॉयल्स की तरफ से ओपनर जेसन रॉय ने 13 गेंद पर 12 रन बनाए। जोस बटलर ने 21 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। विहान लुब्बे ने 13 गेंद पर 4 चौकों के साथ 19 रन बनाए। डेन विलास ने 13 गेंद पर 13 रनों की पारी खेली। नॉट आउट रहे डेविड मिलर ने 4 गेंद पर 1 छ्क्के की मदद से 8 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जॉर्ज गार्टन ने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया। अल्जारी जोसेफ ने 3 ओवर में 14 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। विलियम्स ने 2 ओवर में 23 रन दिए। एरोन ने 2 ओवर में 15 रन दिए और 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराईजर्स ईस्टर्न केप को 23 रनों से हराया, फिल साल्ट ने खेली तूफानी पारी
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स