Pretoria Capitals V/S Sunrisers Eastern Cape: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दर्ज की बड़ी जीत, सनराइजर्स को हराया

साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 38 रनों से हरा दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 216 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन सनराइजर्स की टीम सिर्फ 179 रन ही बना सकी।

Manoj Kumar | Published : Jan 14, 2023 3:50 PM IST

Pretoria Beat Sunrisers Eastern Cape. साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 38 रनों से हरा दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम सिर्फ 179 रन ही बना सकी और मुकाबला 37 रनों से प्रिटोरिया ने जीत लिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। पहले भी इस टीम ने सनराइजर्स को 23 रनों से हराया था।

कैसी रही प्रिटोरिया कैपिटल्स की बैटिंग
प्रिटोरिया कैपिटल्स के फिल साल्ट इस मैच में फेल रहे और सिर्फ 1 बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे ओपनर विल जैक्स ने सिर्फ 46 गेंद पर 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से 92 रनों की बड़ी पारी खेली। रिली रूसो ने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। वहीं टेस्टन डी ब्राउन ने सिर्फ 23 गेंद पर 4 छ्क्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। जेम्स नीशम ने 10 गेंद पर 18 रन बनाए और शेन डेड्सवेस ने 14 गेंद पर 20 रन बना डाले। वहीं मिगेल प्रिटोरियस ने 10 गेंद पर 11 रन बनाए। प्रिटोरिया की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। 

कैसी रही सनराइजर्स की पारी
सनराजइजर्स की तरफ से ओपनिंग करने पहुंचे सरेल इरवे ने 5 गेंद पर 8 रनों की पारी खेली। वही जोन-जोन स्मट्स ने 25 गेंद पर 28 रनों का स्कोर बनाया। जॉर्डन कॉक्स फिर से फेल हुए और 0 रन पर ही आउट हो गए। इसके बाद कप्तान एडन मार्करन और ट्रिस्टन स्ट्ब्स ने मोर्चा संभाला। लेकिन मार्करम 29 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के के दम पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। 12 ओवर के बाद सनराइजर्स की टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स भी सिर्फ 12 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्कस एकरमैन को एनरिच नार्के ने 8 रन पर पवैलियन भेज दिया। इसके बाद जेम्स फुलर 11 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले भी हार चुका सनराइजर्स
साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग के पहले मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रिटोरिया ने सनराईजर्स की टीम को 23 रनों से हरा दिया है। इस जीत के हीरो फिल साल्ट रहे जिन्होंने 47 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं सनराईजर्स की तरफ से जोन जोन स्मट्स ने 66 रन जरूर बनाए लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम रन गति बरकरार नहीं रख पाई और मुकाबला 23 रनों से गंवा दिया।

यह भी पढ़ें

BCCI Announces Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20-वनडे टीम का ऐलान, जानें किसे मिला मौका
 

Share this article
click me!