
उज्जैन. हिंदू पंचांग में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं। इनमें से प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तिथि तक की तिथियां तो दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण) में एक समान होती है। सिर्फ अंतिम तिथि भिन्न होती है। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते हैं। अमावस्या (Amavasya 2023 Date) तिथि के देवता पितर हैं। इसलिए इस तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान आदि कार्य किए जाते हैं। आगे जानिए साल 2023 में कब-कब अमावस्या तिथि रहेगी…
माघ अमावस्या- 21 जनवरी 2023
साल 2023 की पहली अमावस्या माघ मास में आएगी। इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस महीने में अमावस्या तिथि 21 जनवरी शाम 06:17 से शुरू होकर 22 जनवरी की रात 02:23 तक रहेगी।
फाल्गुन माह - 19 फरवरी 2023
फाल्गुन हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है। इस महीने की अमावस्या तिथि 19 फरवरी शाम 04:18 से शुरू होकर 20 फरवरी की दोपहर 12:35 तक रहेगी।
चैत्र अमावस्या - 21 मार्च 2023
चैत्र मास की अमावस्या का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इसके दूसरे दिन से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में मेलों का आयोजन भी किया जाता है। इस महीने की अमावस्या 21 मार्च की रात 01:48 से शुरू होकर रात 10:52 तक रहेगी।
वैशाख अमावस्या - 19 अप्रैल 2023
वैशाख हिंदू पंचांग का दूसरा महीना है। इस महीने की अमावस्या तिथि 19 अप्रैल सुबह 11:23 से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 09:41 तक रहेगी।
ज्येष्ठ अमावस्या - 19 मई 2023
ज्येष्ठ हिंदू पंचांग का तीसरा महीना है। इस महीने की अमावस्या तिथि को वटसावित्री व्रत किया जाता है। इस महीने की अमावस्या 18 मई रात 09:42 से 19 मई रात 09:22 तक रहेगी।
आषाढ़ अमावस्या - 17 जून 2023
आषाढ़ हिंदू पंचांग का चौथा महीना है। इस महीने की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। ये तिथि किसानों के लिए बहुत खास होती है। इस महीने की अमावस्या तिथि 17 जून की सुबह 09:11 से 18 जून सुबह 10:06 तक रहेगी।
सावन अमावस्या - 17 जुलाई 2023
सावन हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है। इस महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन कई विशेष आयोजन किए जाते हैं। इस महीने की अमावस्या 16 जुलाई की रात 10:09 से शुरू होकर 18 जुलाई की रात 12:01 तक रहेगी।
अधिक मास अमावस्या - 16 अगस्त 2023
इस बार श्रावण का अधिक मास होने से ये संवत्सर 13 महीनों का रहेगा। अधिक मास 3 साल में एक बार आता है। इसलिए इस महीने की अमावस्या बहुत खास मानी गई है। ये अमावस्या 15 अगस्त की दोपहर 12:44 से 16 अगस्त की दोपहर 03:07 तक रहेगी।
भाद्रपद अमावस्या - 14 सितंबर 2023
भाद्रपद हिंदू पंचांग का छठा महीना है। इस महीने की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन वर्ष भार काम आने वाली कुशा घास एकत्रित की जाती है। इस महीने की अमावस्या तिथि 14 सितंबर की सुबह 04:48 से 15 सितंबर की सुबह 07:09 तक रहेगी।
अश्विन अमावस्या - 14 अक्टूबर 2023
अश्विन हिंदू पंचांग का सातवां महीना है। इस महीने की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। ये तिथि 13 अक्टूबर की रात 09:50 से 14 अक्टूबर की रात 11:24 तक रहेगी।
कार्तिक अमावस्या - 13 नवंबर 2023
कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है। ये साल की सबसे बड़ी और खास अमावस्या मानी जाती है। ये तिथि 12 नवंबर की दोपहर 02:44 से 13 नवंबर की दोपहर 02:56 तक रहेगी।
मार्गशीर्ष अमावस्या - 12 दिसंबर 2023
ये हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। इस महीने की अमावस्या तिथि 12 दिसंबर की सुबह 06:24 से 13 दिसंबर की सुबह 05:01 तक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर
Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल
Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi