Diwali 2022: 2 हजार साल में नहीं बना दीपावली पर ऐसा अति दुर्लभ संयोग, 5 राज योग में होगी लक्ष्मी पूजा

Published : Oct 21, 2022, 09:54 AM IST
Diwali 2022: 2 हजार साल में नहीं बना दीपावली पर ऐसा अति दुर्लभ संयोग, 5 राज योग में होगी लक्ष्मी पूजा

सार

Diwali 2022: इस बार दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन एक नहीं कई शुभ योग बन रह हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। ग्रहों की शुभ स्थिति के चलते ये पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2022) पर्व मनाया जाएगा। इस बार ये पर्व  24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार दीपावली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग पिछले 2 हजार सालों में नहीं बना। ग्रहों के शुभ योग के चलते इस बार दीपावली का महत्व और भी बढ़ गया है। इन शुभ योगों के चलते प्रापर्टी व अन्य बिजनेस सेक्टर में तेजी आने के योग बन रहे हैं। आगे जानिए दीपावली पर बनने वाले योगों के बारे में…

4 ग्रह रहेंगे अपनी ही राशि में
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस बार दीपावली पर 1-2 नहीं बल्कि 4 ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे। बुध ग्रह स्वराशि में कन्या में, शुक्र तुला राशि में, शुक्र मकर राशि में और गुरु मीन राशि में रहेगा। इस तरह चार ग्रहों का एक समय में अपनी-अपनी राशि में होना एक दुर्लभ संयोग है। ग्रहों की ऐसी स्थिति पिछले 2000 सालों में अब तक नहीं बनी। इसके चलते इस बार दीपावली पर्व बहुत खास हो गया है।

ऐसा होगा चतुर्ग्रही योग का असर 
ज्योतिषाचार्य पं. भट्ट के अनुसार, बुध इस समय कन्या राशि में रहेगा और इसकी अगली राशि यानी तुला में सूर्य-शुक्र की युति बनेगी, जो आर्थिक उन्नति के योग बनाएगी। शुक्र और बुध के अपनी-अपनी राशि में होने से बिजनेस में सुधार आने की उम्मीद है और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। गुरु और बुध के आमने सामने होने से आर्थिक मंदी दूर होगी। दूरसंचार के सेक्टर में मजबूती देखने को मिलेगी। गुरु पर शनि की दृष्टि रहेगी, जिसके चलते चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है।

5 राज योग में होगी लक्ष्मी पूजा
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इस बार लक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे बाद होगी। इस समय मालव्य, शश, गजकेसरी, हर्ष और विमल नाम के राजयोग बन रहे हैं। इन पांच शुभ योगों में कई गई लक्ष्मी पूजा बहुत ही शुभ रहेगी। इस दौरान लेन-देन और निवेश करना भी शुभ रहेगा। इसका प्रभाव पूरे साल देखने को मिलेगा। लक्ष्मी पूजा के दौरान चित्रा नक्षत्र रहेगा, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल के कारण प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में तेजी आने के योग बन रहे हैं। 


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: 22-23 अक्टूबर को यानी 2 दिन कर सकेंगे धनतेरस की खरीदी, जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त


Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?
 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त