Sawan 4th Somwar 2022 Date: कब है सावन का अंतिम सोमवार, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?

Published : Aug 03, 2022, 11:43 AM ISTUpdated : Aug 03, 2022, 12:23 PM IST
Sawan 4th Somwar 2022 Date: कब है सावन का अंतिम सोमवार, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?

सार

Sawan 4th Somwar 2022: इन दिनों सावन मास चल रहा है, जो 11 अगस्त तक रहेगा। इसके पहले सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त को रहेगा। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन (Sawan 2022) मास के सोमवार को यदि विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा व उपाय कर लिए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है और मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। इस बार सावन का अंतिम सोमवार (Sawan 4th Somwar 2022) 8 अगस्त को है। इसके बाद भक्तों को इस शुभ योग के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। सावन के अंतिम सोमवार को कई विशेष योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते सावन का ये अंतिम सोमवार और भी खास बन गया है। आगे जानिए इस बार सावन के अंतिम सोमवार को कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं…

सावन सोमवार 2022 शुभ योग (Sawan Foruth Somwar 2022 shubh yoga)
8 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को श्रावण शुक्ल एकादशी तिथि रहेगी। जिसके चलते इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा, कुछ ग्रंथों में इसे पवित्र एकादशी भी कहा गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना भी श्रेष्ठ रहेगा। साथ ही इस दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है। रवि योग पूजा, उपाय, खरीदी आदि कामों के लिए बहुत ही खास माना गया है। इस शुभ संयोग में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव और विष्णु की पूजा से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही इस दिन पद्म नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है।

जानिए कब से कब तक रहेंगे शुभ योग?
- पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 7 अगस्त की रात 11. 50 से शुरू होकर 8 अगस्त की रात 9:00 बजे तक रहेगी।
- पंचांग के अनुसार, 8 अगस्त को रवि योग सुबह 05.46 से शुरू होकर दोपहर 02.37 तक रहेगा।
- 8 अगस्त को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। सोमवार और ज्येष्ठा नक्षत्र के योग पद्म नाम का शुभ योग बनेगा जो दोपहर 02.37 तक रहेगा।
- श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रवि और पद्म नाम के शुभ योगों में भगवान शिव और विष्णु की पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी।
- पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त को श्रावण मास का अंतिम दिन रहेगा। इसके पहले 8 अगस्त को आने वाला यही अंतिम सोमवार है। इसके बाद श्रावण सोमवार को शुभ योग के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।  


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: ये है शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय, सावन में कभी भी कर सकते हैं


Sawan 2022: जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए और उसका कारण

Sawan 2022: यहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, तब से आज तक नहीं बूझी इस हवनकुंड की अग्नि
 

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त