अक्षय कुमार ने अलग अंदाज में दी राणा दग्गुबती को शादी की बधाई, बोले-परमानेंट लॉकडाउन हो गया

Published : Aug 09, 2020, 05:28 PM IST
अक्षय कुमार ने अलग अंदाज में दी राणा दग्गुबती को शादी की बधाई, बोले-परमानेंट लॉकडाउन हो गया

सार

बाहुबली के भल्लालदेव यानी एक्टर राणा दग्गुबाती 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। राणा ने मिहिका बजाज के साथ 7 फेरे लिए। मिहीका और राणा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने भी राणा दग्गुबती को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। 

मुंबई। बाहुबली के भल्लालदेव यानी एक्टर राणा दग्गुबाती 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। राणा ने मिहिका बजाज के साथ 7 फेरे लिए। मिहीका और राणा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने भी राणा दग्गुबती को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि अक्षय कुमार ने राणा के साथ फिल्म 'बेबी' में काम किया है। इसके अलावा राणा, अक्षय के साथ फिल्म हाउसफुल 4 में भी काम कर चुके हैं।  

 

अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा- परमानेंट लॉकडाउन का बिल्कुल परफेक्ट तरीका। बधाई हो राणा दग्गुबाती, तुम दोनों को जिंदगी भर खुश‍ियां मिले। अक्षय कुमार के अलावा साउथ स्टार रामचरण तेजा ने भी राणा को बधाई दी है। रामचरण तेजा ने लिखा- फाइनली मेरे हल्क की शादी हो गई। मिहीका बजाज और राणा को बधाई। अक्षय और रामचरण के अलावा बिपाशा बसु, काजल अग्रवाल, श्रुति हसन, अमाला पॉल, श्र‍िया सरन समेत कई स्टार्स ने राणा और मिहिका को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। 

बता दें कि राणा और मिहिका की शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में हुई। शादी से पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। कोरोना वायरस के चलते इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ रिश्तेदार, खास दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तकरीबन 30 लोग ही शामिल हुए। शादी में नागार्जुन की बहू समांथा और बेटे नागा चैतन्य, चिरंजीवी की बहू उपासना और बेटे रामचरण तेजा भी पहुंचे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ