
मुंबई. आत्महत्या के मामले कोरोना काल से बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई कालाकारों ने सुसाइड कर लिया था। इसके अलावा कई फैंस ने भी आत्महत्या की। ऐसे में अब एक बार और खबर आई है कि केजीएफ स्टार यश के एक फैन ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि 25 साल का शख्स कर्नाटक का रहने वाला था। मांड्या पुलिस ने शख्स की पहचान रामकृष्णा के नाम से की है। वो केजीएफ स्टार यश का बहुत बड़ा फैन था। शख्स ने छोड़ा एक पेज का सुसाइड नोट...
आत्महत्या से पहले बताया जा रहा है कि शख्स ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जो कि कन्नड़ भाषा में था। इसमें उसने अपनी दो अंतिम इंच्छाएं लिखी हैं। वो चाहता है कि उसके अंतिम संस्कार सिद्धारमैया और एक्टर यश शामिल हों। ये रामकृष्ण की अंतिम इच्छा है। इसके अलावा उसने नोट में लिखा है कि वो ना ही अपनी मां का अच्छा बेटा, अपने बड़े भाई का अच्छा भाई और यहां तक कि वो अपने प्यार में भी असफल रहा है। इसलिए, उसे लगा कि अब उसकी जिंदगी में कुछ भी पाने के लिए नहीं बचा और वो अपने जीवन को खत्म कर रहा है।
सिद्धारमैया पहुंचे शख्स के गांव में
इस घटना के बारे में सुनने के बाद सिद्धारमैया रामकृष्णा के गांव पहुंचे। वो उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि मैं उससे कभी मिला हूं। लेकिन, इस तरह से अचानक से मिलना, जब वो इतनी यंग में अपने जीवन को त्यागकर जा चुका है। ये काफी दुखमय है।'
यश ने ट्विटर पर जताया शोक
वहीं, एक्टर यश ने ट्विटर के जरिए शख्स की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'हम एक्टर्स यहां आपकी सीटियों के सुनने, तालियों का और ढेर सारे प्यार का इंतजार करते हैं। मैं अपने फैंस से ऐसी कोई उम्मीद नहीं करता हूं।'
बहरहाल, पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और वो इसकी छानबीन में जुट चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।