'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन के बीच बीमार पड़े किच्चा सुदीप, 8 दिन बाद ही रिलीज होनी है फिल्म

Published : Jul 20, 2022, 05:19 PM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 05:32 PM IST
'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन के बीच बीमार पड़े किच्चा सुदीप, 8 दिन बाद ही रिलीज होनी है फिल्म

सार

किच्चा सुदीप अस्वस्थ हो गए हैं, ताज़ा जानकारी के मुताबिक वह अपनी अपकमिंग  फिल्म 'विक्रांत रोना' का प्रचार शायद ही कर पाएं। ड़क्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है,उनकी मूवी अब से ठीक 8 दिन बाद 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Kichcha Sudeep caught in the grip of COVID :  कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ( Kannada star Kiccha Sudeep) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Vikrant Rona 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। किच्चा सुदीप की कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 

28 जुलाई को रिलीज होगी विक्रांत रोना
सुदीप के बारे में नई जानकारी के मुताबिक वह अपनी अपकमिंग  फिल्म 'विक्रांत रोना' का प्रचार शायद ही कर पाएं। ये मूवी अब से ठीक 8 दिन बाद 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। किच्चा  हाल के दिनों में अस्वस्थ थे, इसके बाद उन्होंने COVID-19 टेस्ट कराया था,जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो ​​​कि कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती भी थे, वह अब घर वापस जरूर आ गए हैं, पहले से बेहतर हैं, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुआ था विवाद

किच्चा सुदीप साउथ के सुपरस्टार है, हालांकि  अजय देवगन के साथ हुए भाषाई विवाद के बाद हिंदी बेल्ट में भी उन्हें पहचाना जाने लगा है। सुदीप  ने हिंदी और 'राष्ट्रीय भाषा' के रूप में इसकी स्थिति को लेकर काजोल के पति और दृश्यम स्टार के साथ सोशल मीडिया पर जोरदार बहस की थी। इस साल अप्रैल में, सुदीप ने एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदी 'अब भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है', अजय ने ट्विटर पर उनके बयान पर सवाल उठाते हुए एक लंबा नोट लिखा और उन्होंने सुदीप को टैग भी किया था।

ऑनलाइन ही आपस में उलझ गए थे किच्चा सुदीप औ अजय देवगन

इसके बाद दोनों एक्टर्स के बीच इंटरनेट पर ही वार पलटवार शुरू हो गया था। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए किच्चा सुदीप ने दावा किया  है कि दोनों एक्टर्स ने अतीत की बातों को जाने दिया है,  उनका मानना ​​​​है कि इस तरह से उन्हें ट्वीट करना अजय का विचार नहीं था। 

किच्चा सुदीप अपनी आगामी फिल्म विक्रांत रोना के प्रचार में जुटे हैं, इसमें बॉलीवुड की जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। 

और पढ़ें... 

करीना कपूर खान की तीसरी प्रेगनेंसी की खबरों के बीच यूजर्स ने किया पति सैफ को ट्रोल, बोले- 'ये रुकेगा नहीं'

अदनान सामी ने डिलीट की सभी सोशल मीडिया पोस्ट, फिर 'अलविदा' लिखा तो परेशान हो गए फैन्स 

प्रिंटेड बिकिनी में इलियाना ने फ्लॉन्ट किए अपने सेक्सी कर्वस, इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं वायरल फोटोज 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Update: फिर संकट में जन नायगन! थलापति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज पर बड़ा अड़ंगा
Border 2 का खौफ नहीं 70 साल के इस हीरो को, 15 दिन में फिल्म ने कमाए 350Cr+