
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरहिट डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) और महेश बाबू (Mahesh Bahu) साथ में एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म के लेखक और कोई नहीं बल्कि राजामौली के पिता केवी विजेंद्र प्रसाद (KV Vijayendra Prasad) है। यह पहला मौका है जब महेश बाबू और राजामौली किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच दोनों के साथ वाली इस अनटाइटल फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म के लिए यश की केजीएफ (KGF) और अल्लू अर्जुन की पुष्पा (Pushpa) का फंडा अपनाने जा रहे हैं। दरअसल, दोनों फिल्मों से फंडा अपनाने का यह मतलब नहीं कि वह मूवी के सीन्स या एक्शन सीक्वेंस की कॉपी करेंगे, बल्कि वे इन दोनों मूवीज की तरह इसका भी सीक्वल बनाएंगे।
केवी विजेंद्र प्रसाद ने शेयर किया फिल्म से जुड़ा प्लान
हाल ही में केवी विजेंद्र प्रसाद ने पिंकविला से बात करते हुए एसएस राजामौली-महेश बाबू की आगामी फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह जंगल एडवेंचर पर आधारित फिल्म है, जो सच्ची कहानी पर बेस्ड है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इस अनटाइटल फिल्म को फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस फिल्म का सीक्वल हर हाल में बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के सीक्वल में स्टोरी बदलेगी लेकिन लीड रोल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
- आपको बता दें कि 2022 में राजामौली की एकमात्र फिल्म आरआरआर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस को भी हिलाकर रख दिया था। आपको बता दें कि राजामौली साउथ एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अपने करियर में करीब 12 फिल्मों को डायरेक्ट किया और इनमें से एक भी फ्लॉप नहीं हुई।
- फिल्म आरआरआर देश में नहीं विदेशों में भी छा गई। बता दें कि फिल्म को ऑस्कर में भी नॉमिनेशन मिला है। बता दें कि फिल्म के गाने नाटु नाटु.. का बेस्ट डांस सॉन्ग में नॉमिनेशन हुआ है। हालांकि, अभी ऑस्कर नॉमिनेशन की फाइिन लिस्ट आना बाकी है, जो 12 जनवरी तक आ सकती है।
ये भी पढ़ें
क्या SEXY उर्फी जावेद संग हुई मारपीट, वायरल PHOTOS में देखें चेहरे पर चोट के निशान और आंखों के सूजन
2023 में धमाल मचाएंगी 10 नई जोड़ियां, सलमान-अक्षय करेंगे खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग रोमांस
2023 में गेम पलटने आ रहे 8 धांसू TV सीरियल, अनुपमा-गुम है किसी के प्यार में की TRP को लगेगा झटका
34 साल बाद सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया करियर के शुरुआत में किसने की गंदी हरकतें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।