
मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shaym) का टीजर दो दिन बाद रिलीज किया जाएगा। दरअसल, 2 दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को प्रभास का जन्मदिन है और उसी दिन मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने की खास प्लानिंग की है। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री पर्दे पर नजर आएगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के किरदार का नाम विक्रमादित्य है, जिसकी जानकारी मेकर्स ने हाल ही में एक धांसू पोस्टर के जरिए दी थी। इसके साथ ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि प्रभास के बर्थडे के दिन फिल्म का टीजर रिलीज होगा। वैसे, आपको बता दें कि इस फिल्म के टीजर को रिलीज होने से पहले ही एक खास शख्स ने इसे देख लिया है।
इस शख्स ने बताया टीजर को धांसू
यूएई और यूके बेस्ड इंडियन सिनेमा मैगजीन के एडिटर और बॉलीवुड-साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ट्रैकर उमैर संधू ने हाल ही में एक ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- सेंसर बोर्ड में राधे श्याम का फाइनल कट टीजर देखा! वाह क्या जबरदस्त टीजर है। बेहद शानदार ! प्रभास बेहद सेक्सी लग रहे हैं। उन्हें देख मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म भाग्यश्री भी एक अहम किरदार निभाती नजर आएगी। इनके अलावा इस फिल्म में कुणाल राय कपूर, कृष्णम राजू और सचिन खेदकर भी है। फिल्म के डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार है। ये फिल्म जनवरी 2022 की संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निभा रहे हैं राम का किरदार
डायरेक्टर ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष में प्रभास राम का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में कृति सेनन सीता और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों से मुंबई में चल रही थी। आपको बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया था कि फिल्म की रिसर्च पर 19 साल लगे। मुझे हमेशा से इतिहास और माइथोलॉजी में बहुत इंट्रेस्ट रहा है। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी और इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हो रही है। फिल्म आदिपुरुष हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़े-
करीना कपूर के दादा ने की थी भागकर शादी, पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी के लिए रखी थी अजीब शर्त
बेटे के ड्रग्स केस में फंसने के बाद पहली बार सामने आए शाहरुख खान, आर्यन से जेल में हुई इतने मिनट बात
इस हीरो की जिंदगी का वो काला दिन जब पापा ने ही खत्म किया पूरा परिवार, ऐसे गम में बदली थी खुशियां
इनको देखते ही घबरा गया करीना कपूर का बेटा, फटी की फटी रह गई आंखें, उधर मोबाइल में बिजी दिखी बेबो
कार के अंदर से ही कैमरे को घूरता दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा, इस बार मां नहीं इनकी गोद में आया नजर
जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम
टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS
बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे
आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।