
मुंबई/चेन्नई। तमिल फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर वी स्वामीनाथन का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्वामीनाथन कोरोना पॉजिटिव थे और पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वामीनाथन के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वामीनाथन अपने पीछे पत्नी ललिता और दो बेटे अशोक और आश्विन को छोड़ गए हैं। आश्विन खुद तमिल फिल्मों के एक्टर हैं।
स्वामीनाथन के बेटे आश्विन ने कोरोना लॉकडाउन में ही विद्या श्री से शादी की थी। वी स्वामीनाथन लक्ष्मी मूवी मेकर्स नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते थे। इसमें उनके साथ के मुरलीधरन और जी वेणुगोपाल भी काम करते थे। तमिल फिल्मों के प्रोड्यूसर होने के साथ ही स्वामीनाथन ने कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम भी किया है। स्वामीनाथन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले गोकुलाथिल सीथई, प्रियामुदन, भगवती, अनबे शिवम और पुधुपेट्टई जैसी तमिल फिल्में बनाईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।