महिला हाकी राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

Published : Nov 16, 2019, 03:59 PM IST
महिला हाकी राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

सार

रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने विश्व में 13वें नंबर के अमेरिका को कुल स्कोर में 6-5 से हराकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम को अगले साल जनवरी - फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।  

नई दिल्ली: हाकी इंडिया ने शनिवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये 33 संभावित खिलाड़ी घोषित किये। यह शिविर न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू स्थित केंद्र में 18 नवंबर से शुरू होगा। तोक्यो ओलंपिक 2020 में जगह सुरक्षित करने के बाद भारतीय टीम अब कोच सोर्ड मारिन की देखरेख में अपनी लय बरकरार रखने पर ध्यान देगी।

रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने विश्व में 13वें नंबर के अमेरिका को कुल स्कोर में 6-5 से हराकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम को अगले साल जनवरी - फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।

शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी :

गोलकीपर: सविता, रजनी आदिमारपु, बिचु देवी खरिबाम

रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सुमन देवी थूदम, सुनीता लाकड़ा, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, महिमा चौधरी, निशा।

मध्यपंक्ति : निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखरंबम, चेतना, रीत, करिश्मा यादव, सोनिका, नमिता टोप्पो।

अग्रिम पंक्ति : रानी, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, प्रियंका वानखेड़े, उदिता।
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका