IPL का नया SUPERSTAR: ऑरेंज कैप पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कब्जा, 4 मैच में 200 रन से मचाया तहलका

Published : Apr 11, 2026, 10:50 AM IST
IPL का नया SUPERSTAR: ऑरेंज कैप पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कब्जा, 4 मैच में 200 रन से मचाया तहलका

सार

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं। RCB के खिलाफ 78 रनों की पारी के बाद, अब टॉप-3 बल्लेबाज राजस्थान के ही हैं। रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर पर्पल कैप धारक हैं।

गुवाहाटी: IPL में ऑरेंज कैप की रेस में अब एक नया नाम सबसे आगे आ गया है। ये नाम है राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर वैभव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। चार मैचों में 200 रन बनाकर वो अब टॉप पर हैं। इस रेस में उन्होंने अपनी ही टीम के साथी यशस्वी जायसवाल (183 रन) को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है।

वैभव ने अब तक 4 मैचों में 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। उनका बैटिंग एवरेज 50 का है और स्ट्राइक रेट 266.67 का, जो वाकई कमाल है। RCB के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन में उनकी दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी वैभव ने 15 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा था। रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी राजस्थान के ही ध्रुव जुरेल हैं, जिन्होंने 176 रन बनाए हैं। जुरेल ने RCB के खिलाफ 43 गेंदों पर 81 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को जीत दिलाई थी।

 

इसका मतलब है कि IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के ही हैं। इनके बाद दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिज़वी (160) और कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी (155) टॉप-5 में शामिल हैं। टॉप-10 की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन (145), रजत पाटीदार (142), विराट कोहली (129), देवदत्त पडिक्कल (129) और अजिंक्य रहाणे (124) जैसे बड़े नाम भी हैं।

वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली पर्पल कैप अब राजस्थान के रवि बिश्नोई के पास है। उन्होंने RCB के खिलाफ 2 विकेट लिए। 4 मैचों में 9 विकेट के साथ बिश्नोई पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा (6), राशिद खान (5), दिल्ली के लुंगी एनगिडी (5) और राजस्थान के जोफ्रा आर्चर (5) टॉप-5 में शामिल हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच