
Umpire Controversy in IPL 2025: क्रिकेट में मैदान पर अंपायर का फैसला सर्वमान्य होता है। मैदान पर खड़ा अंपायर जो भी फैसले लेता है, उसे खिलाड़ी को स्वीकार करनी पड़ती है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मैदान पर मौजूद अंपायर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। मैच के दौरान कई ऐसे फैसले उनके द्वारा लिए गए हैं, जो क्रिकेट फैंस के दिमाग में सवाल या निशान खड़े कर रहे हैं। अब तक सीजन में कुल 51 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से कई मैचों में अंपायर की गलतियों को कैमरे ने पकड़ा है। ऐसे में कुछ टीमों को इसका फायदा मिला, तो कई टीमों को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
IPL 2025 में कई ऐसे फैसले अंपायर ने लिए हैं, जो फैंस को नागवार गुजरी है। जिनकी टीम के हित में फैसला गया वो खुशी से झूम उठे, तो वहीं जिनकी टीम को नुकसान हुआ उन्होंने सवाल उठा दिए। हालांकि, अब पहले वाली बात नहीं है। मैदान पर कई ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है, जिससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है। लेकिन, इसके बावजूद भी चीजें हाइलाइट्स हो जाती हैं। इसी बीच आज हम आपको इस सीजन के 3 ऐसे फैसले दिखाएंगे, जिसने काफी विवाद खड़ा किया है।
अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल अच्छी पारी खेल रहे थे। 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और तेजी से सेंचुरी की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन, तभी 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर वो रन आउट हो जाते हैं और उसके बाद विवाद शुरू होता है। दरअसल, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने गिल के क्रीज तक पहुंचने से पहले स्टंप को गेंद से संपर्क करा दिया। लेकिन, उससे पहले उनका ग्लब्स छूट जाती है। ऐसे में देखना काफी मुश्किल हो गया, कि क्या गेंद से स्टंप का संपर्क हुआ या ग्लब्स से। अंत में तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया। जिसके बाद गिल बाहर जाकर चौथे अंपायर से बहस करने लगे।
रोहित शर्मा के ऊपर भी अंपायर के सहयोग का आरोप फैंस द्वारा लगाए गए। यह सब मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में घटा। दरअसल, दूसरे ओवर में फजलहक फारूकी की गेंद पर रोहित को अंपायर ने LBW आउट दे दिया। जिसके बाद रोहित अपने साथ रायन रिकल्टन से DRS को लेकर बातचीत करने लगे। 15 सेकंड का समय निकलता जा रहा था। जब समय पूरा हो गया, उसके बाद उन्होंने रिव्यू लेने की मांग की। बाद में थर्ड अंपायर ने देखा, तो गेंद स्टंप को मिस कर रही थी। जिसके बाद उन्हें नॉट आउट दिया। उस मामले में रोहित को अंपायर ने 0 सेकंड में रिव्यू लेने से मना नहीं किया। ऐसे में सवाल उठने लगे।
SRH और MI के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ईशान किशन को गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। उनकी गेंद ईशान के बल्ले के करीब से निकली। जिसके बाद हार्दिक और बाकी खिलाड़ियों ने हल्की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। हालांकि, उन्होंने DRS नहीं लिया और बाद में पता चला कि कोई बल्ले और गेंद का संपर्क नहीं हुआ था। इसमें असली खेल उस समय हुआ, जब अंपायर एक समय हाथ फैलाकर वाइड दे रहे थे, लेकिन जैसे ही खिलाड़ियों ने अपील की उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया और उंगली खड़ी कर दी। जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए।