सूर्यकुमार यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 डिग्री यानी कि सूर्यकुमार यादव हाल ही में उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वह भगवा रंग की धोती और गमछा डाले नजर आए। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने ऋषभ पंत की वापसी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।