
Aaj Kiska Match Hai (2nd May) IPL 2026: आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज शनिवार 2 मई को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होनेवाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा मुकाबला होगा। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने जब 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाकर तो लगने लगा था कि मुंबई अब अपनी लय में लौट रही है, लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले दो मैचों में MI की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। अब 8 मैचों के बाद MI पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है और टीम एक मुश्किल स्थिति में पहुंच चुकी है, जहां से वापसी करना आसान नहीं होगा।
Chennai Super Kings की स्थिति MI से थोड़ी बेहतर है, क्योंकि उनके पास एक जीत ज्यादा है और वे छठे स्थान पर हैं। लेकिन पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स उनसे काफी आगे निकल चुके हैं। ऐसे में अब CSK और MI दोनों के लिए हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।
दोनों टीमों को अपने पूर्व कप्तानों की फिटनेस की चिंता भी सता रही है। MS Dhoni जहां पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। यही दोनों खिलाड़ी CSK vs MI की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का बड़ा चेहरा रहे हैं।
अब टीमों की कमान नए कप्तानों ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या के हाथ में है। हालांकि, दोनों कप्तान अभी तक टीम पर पूरी तरह प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। दोनों टीमें अभी तक अपनी बेस्ट प्लेइंग XI तय नहीं कर पाई हैं। MI ने इस सीजन में 22 खिलाड़ियों को आजमाया, जबकि CSK ने 19 खिलाड़ियों को मौका दिया है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
सरफराज खान/उरविल पटेल
डेवाल्ड ब्रेविस
शिवम दुबे
कार्तिक शर्मा
जेमी ओवरटन
अकील होसेन
अंशुल कंबोज
मुकेश चौधरी/रामकृष्ण घोष
गुरजापनीत सिंह
नूर अहमद
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर)
विल जैक
सूर्यकुमार यादव
नमन धीर
हार्दिक पंड्या (कप्तान)
तिलक वर्मा
रॉबिन मिंज
शार्दुल ठाकुर/कृष भगत
ट्रेंट बोल्ट
जसप्रीत बुमराह
एएम गजनफर
अश्विनी कुमार