
IPL 2026 Today Match: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज , 3 मई को क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे होने वाला है। आज एक नहीं बल्कि दो-दो धमाकेदार मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर में जहां हैदराबाद का ऑरेंज आर्मी अपने घर में कोलकाता के राइडर्स से टकराएगी। वहीं, शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर होगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज किसका पलड़ा भारी रह सकता है, पिच का मिजाज कैसा रहेगा और प्लेइंग-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं, तो इस आर्टिकल में जानिए...
समय: दोपहर 03:30 बजे
मैदान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद इस समय विजय रथ पर सवार है और लगातार 5 मैच जीत चुकी है। आज की जीत उन्हें सीधे पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा सकती है। दूसरी ओर, केकेआर ने पिछले दो मैचों में जबरदस्त वापसी की है। खबर है कि मथीशा पथिराना आज केकेआर के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं, जो हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यहां इस सीजन का औसत स्कोर 202+ रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करके 200 से ज्यादा रन बोर्ड पर टांगना चाहेगी, ताकि जीत हासिल करने में आसानी हो सके।
कुल मैच- 31
SRH जीता- 11
KKR जीता- 19
टाई- 1
SRH की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (C), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर- साकिब हुसैन।
KKR की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (C), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना
इसे भी पढ़ें- Who Won Yesterday’s Match CSK vs MI: कल का मैच कौन जीता? देखें चेन्नई बनाम मुंबई Highlights और टर्निंग पॉइंट्स
समय: शाम 07:30 बजे
मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस अपनी खोई हुई लय वापस पा चुकी है और लगातार दो जीत के साथ पांचवें नंबर पर है, लेकिन आज उनके सामने टेबल टॉपर पंजाब किंग्स है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने इस सीजन में सिर्फ एक मैच हारा है। पिछला मुकाबला जब इन दोनों के बीच हुआ था, तो पंजाब ने बाजी मारी थी। क्या आज गुजरात अपनी हार का बदला ले पाएगी?
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग और बॉलिंग दोनों को मदद करती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज जमकर रन कूट सकते हैं। इसलिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कमाल की राइवलरी देखने को मिल सकती है।
कुल मैच- 07
GT जीता- 03
PBKS जीता- 04
GT की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया
PBKS की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (C), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रियांश आर्य
आप आज के दोनों मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स का लुत्फ स्टार-स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल्स पर उठा सकते हैं। मोबाइल पर देखने के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर फ्री या सब्सक्रिप्शन के आधार पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।